लुटेरे प्रेमी जोड़े गिरफ्तार बिग CG न्यूज: स्वास्थ्यकर्मी बताकर मां बेटे से मारपीट और बंधक बनाकर किए लूट.... आरोपी महिला है CA.... आरोपियों की हो चुकी सगाई.... 2 अंतर्राज्यीय आरोपी पकड़ाए.... लूट का कारण जान हो जाएंगे हैरान.....

 

 

रायपुर। थाना डी डी नगर क्षेत्रांतर्गत सलासार ग्रीन स्थित फ्लैट में जबरन प्रवेश कर लूट करने वाले महिला सहित 02 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना डी डी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सलासार ग्रीन स्थित फ्लैट में जबरन प्रवेश कर दिये थे लूट की घटना को अंजाम। आरोपियान स्वयं को बताये कोरोना वैक्सीन सर्वेयर। आरोपियान स्वयं की पहचान छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने हेतु एक्टिवा वाहन में लगाये थे फर्जी नंबर प्लेट। आरोपियों द्वारा लूट करने के दौरान प्रार्थिया का हाथ एवं पैर रस्सी से बांधने के साथ ही उसके पुत्र को बाथरूम में बंद कर दिये थे।

 

6sxrgo

 

 

आरोपियों का सगाई हो चुका है। आरोपी आयशा सी.ए. है। प्रार्थिया के पति संजीव कुमार द्वारा आरोपी आयशा का रकम वापस नहीं करने पर आरोपियों द्वारा लूट की योजना बनायी गयी। योजना के अनुसार लूट की गई थी। लूट के पूर्व आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के घर की गई थी रेकी। सायबर सेल एवं थाना डी डी नगर की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपियों को। आरोपी आयशा की आॅनलाईन शेयर बाजार टेड्रिंग के माध्यम से पहचान प्रार्थिया के पति संजीव कुमार से हुई थी।

 

 

 

आरोपी आयशा को ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन एवं आई पेड जुमला कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये किया गया है जप्त। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं हेलमेट को भी किया गया है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 229/21 धारा 342, 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

 

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक धरम शीला ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सलासार ग्रीन्स फ्लैट एफ 605 डी डी नगर रायपुर में अपने परिवार के साथ रहती है तथा गृहणी है। दिनांक  02.07.2021 के करीबन 04.40 बजे प्रार्थिया अपने पुत्र तनिष्क उम्र 16 वर्ष के साथ अपने घर पर थी एवं प्रार्थिया के पति संजीव कुमार ड्युटी पर गये थे। उसी समय प्रार्थिया के घर का बेल बजने से वह दरवाजा खोली तो दरवाजा के सामने एक लड़का जिसकी उम्र करीबन 30-35 वर्ष का जो काला कोट, काला हेलमेट पहना था और उसके साथ एक महिला जिसकी उम्र करीबन 30 वर्ष जो सन्तरे कलर की छिटदार कुर्ता हरे रंग का सलवार एवं ब्लु कलर चुन्नी एवं काले रंग का हेलमेट पहनी थी दोनों के द्धारा वैक्सीन का डोज लगवाने के संबंध मे पुछताछ किया गया। 

 

 

जिस प प्रार्थिया हम लोग वैक्सीन लगवा चुके है बोलने पर उसके पति के बारे मे पुछे तो वह बताई की वे भी दोनो डोज लगवा चुके है। तब उनके द्धारा पीने के लिये पानी मांगे तब प्रार्थिया पानी लाकर दी और उनसे आई डी मांगी तब उनके द्वारा प्रार्थिया को धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। इसी दौरान प्रार्थिया का लड़का तनिष्क बीच बचाव करने आया तो महिला अपने पास रखें चाकु को प्रार्थिया के लड़के के गर्दन मंे टिका दी और प्रार्थिया को बोली हल्ला करोगे। तुम्हारे लडके को मार देगे तथा पुरूष द्वारा अपने पास रखें कुछ स्प्रे को निकालकर प्रार्थिया के मुंह में छिड़का और मुंह को रूमाल से दबा दिया। 

 

 

प्रार्थिया डर मे बेहोश होने का बहाना की तो उसे जमीन में लिटा दिये और प्रार्थिया के लडके को बाथरूम मंे बंद कर दिये और प्रार्थिया के हाथ पैर को अपने पास रखें नायलोन की रस्सी से बांध कर घसीटते हुये कमरे में ले गये उससे पहले लडकी अन्दर के रूम में जाकर अलमारी खोलकर सामान निकालने लगी और साथ में आये पुरूष के साथ प्रार्थिया झुमा झपकी होने लगी था इस दौरान उसके पहने हैलमेट को निकाल कर प्रार्थिया उसके मुंह मे मुक्का मारी जिससे उसके पहने हुये चश्मे का दोनों ग्लास निकलकर गिर गया। 

 

 

दोनो अलमारी और रूम से सामान लूट करने लगे तब प्रार्थिया चिल्लाई तो दोनों घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग गये। आवाज सुनकर कालोनी के लोग आकर दरवाजा खोले और प्रार्थिया के लडके को बाथरूम से निकाले और प्रार्थिया के हाथ एवं पैर में बंधे रस्सी को खोले। प्रार्थिया अपने अलमारी को चेक की तो उसमें रखंे सोने चांदी के जेवरात, 01 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग आई पेड लूट कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 229/21 धारा 342, 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 

 

 

घटना स्थल में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन प्रारंभ किया गया। घटना स्थल से लेकर आरोपियों द्वारा भागने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया था उन मार्गों में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का टीम के सदस्यों द्वारा लगातार अवलोकन करते हुये सैकड़ो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। फुटेजों के अवलोकन पर यह भी पाया गया लूट की घटना में अज्ञात आरोपियों द्वारा जिस दोपहिया एक्टिवा वाहन का उपयोग किया गया उस वाहन में आरोपियों द्वारा कागज में फर्जी नंबर लिखकर वाहन के नंबर प्लेट में चिपकाया गया था एवं एक्टिवा वाहन के सामने कागज में कोविड रिलिभ डाॅ. शर्मा लिखकर चिपकाये थे। 

 

घटना कारित करने के बाद आरोपियों द्वारा डी डी नगर क्षेत्र में ही एक स्थान पर अपने कपड़े बदले एवं वाहन के नंबर प्लेट में चिपकाये फर्जी नंबर को उखाड़ कर फेंक दिये थे। कागज में लिखें उस फर्जी नंबर को टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान से बरामद किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा फुटेजों का अवलोकन करते अंततः एक्टिवा वाहन को चिन्हांकित करने में सफलता मिलीं तथा एक्टिवा वाहन के स्वामी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह किराये पर लोगों को दोपहिया वाहन देता है। 

 

जिस पर उक्त वाहन को कौन किराये पर लेकर गया था के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई एवं अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया, विश्लेषण के दौरान एक आरोपी की उपस्थिति महाराष्ट्र के रत्नागिरी में होना पाया गया। जिस पर प्रभारी सायबर सेल श्री वीरेन्द्र चन्द्रा के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम (महिला कर्म. सहित) को रत्नागिरी रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा रत्नागिरी पहुंचकर महिला आरोपी को लोकेट किया गया एवं महिला आरोपी आयशा अघाड़ी को गिरफ्तार किया गया। 

 

कड़ाई से पूछताछ में महिला आरोपी आयशा द्वारा अपने मंगेतर ईरशाद के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। महिला आरोपी आयशा ने बताया कि वह मूलतः रत्नागिरी महाराष्ट्र की रहने वाली है तथा वह  सी.ए. है एवं उसकी सगाई ईरशाद के साथ हो गई है। आयशा एवं ईरशाद आॅन लाईन शेयर बाजार  टेड्रिंग में इनवेस्ट करते है। इसी दौरान आयशा का संपर्क प्रार्थिया के पति संजीव कुमार के साथ हुई थी तथा दोनों का आॅन लाईन शेयर बाजार टेड्रिंग में लेन- देन होता रहता था तथा आयशा, संजीव कुमार के निवास स्थान का भी पता जानती थी। 

 

इसी बीच संजीव कुमार द्वारा अधिक रकम देने का प्रलोभन देकर आयशा से रकम आॅन लाईन शेयर बाजार टेड्रिंग में इनवेस्ट कराया गया था जिसमें संजीव कुमार को नुकसान हो गया। आयशा द्वारा अपना रकम संजीव कुमार से वापस मांगने पर संजीव कुमार रकम वापस देने में टाल मटोल करने लगा तथा रकम वापस नहीं दिया। जिस पर आयशा ने अपने मंगेतर ईरशाद के साथ मिलकर संजीव कुमार के निवास रायपुर में लूट करने की योजना बनायी। 

 

योजना के अनुसार दोनों आरोपी दिनांक 01.07.21 को रायपुर आये एवं पंडरी स्थित एक लाॅज में कमरा लेकर रूके तथा थाना तेलीबांधा क्षेत्र से किराये में एक एक्टिवा वाहन लिये तथा दिनांक 01.07.21 को ही आरोपियान संजीव कुमार के निवासी सलासार ग्रीन सिटी में जाकर रेकी किये एवं संजीव कुमार के घर को चिन्हांकित कर लिये तथा दिनांक 02.07.21 को योजना के अनुसार लूट की घटना को अंजाम दिये एवं फरार हो गये। 

 

महिला आरोपी आयशा को ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया। घटना में संलिप्त आरोपी ईरशाद को भी पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन, आई पेड जुमला कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं हेलमेट को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।   

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......

26/Apr/2024

Old vs New Tax Regime: ओल्‍ड र‍िजीम से न्‍यू र‍िजीम में क‍िसे श‍िफ्ट होना चाह‍िए? ड‍िक्‍लेरेशन से पहले समझना जरूरी