बिग CG न्यूज: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर.... शव सहित हथियार बरामद.... जंगलों में DRG ने 2 पुरुष माओवादियों को मार गिराया.... नक्सलियों के माड़ डिवीजन में एनकाउंटर.....


नारायणपुर। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नारायणपुर पुलिस ने 02 माओवादी नक्सली को मार गिराया। इसके साथ ही घटना स्थल से हथियार सहित भारी मात्रा में सामाग्री बरामद किया गया है। जिस इलाके में एनकाउंटर हुआ है वो नक्सलियों का माड़ डिवीजन है। मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 2 पुरूष माओवादियों को ढेर किया है। नारायणपुर जिले के ओरछा के जंगलों में शनिवार को दिनभर DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। 

 

बता दे लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। 18 जून को रात में डीआरजी की पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर इतुल कोरवाया गांव की ओर रवाना किया गया था। दिनांक 19 जून को सुबह 8 बजे पुलिस पार्टी को इतुल के जंगल में नक्सलियों को कैम्प दिखाई देने पर पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी किया जा रहा था। तभी माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर जान सहित मारने एवं हथियार लूटने के नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

पुलिस के जवाबी फायरिंग से नक्सली जगंल पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। फायरिंग करीबन आधा घण्टा तक चला। फायरिंग बंद होने के पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर एक अज्ञात नक्सली का शव, 303 रायफल 01 नग, भरमार बदूंक 01 नग एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया। जिसे लेकर पुलिस पार्टी टेक्टिकल मूव्हमेंट करते हुए वापस आ रहे थे कि करीबन दोपहर 1 बजे कोरोवाया के जंगल में एम्बुश लगाकर माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिये।

 

जिससे पुलिस पार्टी के जवान बालबाल बचे, पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर माओवादी नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने बोला गया, लेकिन माओवादी नक्सलियों द्वारा लगातार फायरिंग किया जा रहा था जिससे पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग कर नक्सिलयों के एम्बुश को तोड़ने में सफलता मिली। नक्सली जवाबी फायरिंग से जंगल, पहाड़ का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर एक अज्ञात नक्सली का शव किया गया।

 

शव के साथ 315 बोर रायफल 01 नग, तीर-धनुष, डेटोनेटर व अन्य सामग्री बरामद किया गया। घटना में कुछ जवानों को साधारण चोट लगी है, जिनका ईलाज जिला अस्पताल नारायणपुर में किया गया, जवानों की स्थिति सामान्य है। मुठभेड़ में घटना स्थल से 02 माओवादी नक्सली का शव, 303 रायफल मय मैग्जीन 01 नग, राउण्ड 04 नग, 315 बोर रायफल मय मैग्जीन 01 नग, राउण्ड 02 नग, भरमार बदूंक 01 नग, धनुष, तीर, रिमोट, बैटरी, टार्च, पिठ्ठू, नक्सली वर्दी, नक्सल बैनर,डेटोनेटर,दवाईया, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद करने में सफलता मिली है।  

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Apr/2024

CG POLITICAL : ममता रानी साहू को बसपा ने बनाया रायपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार

18/Apr/2024

रामगढ़ में रामनवमी के मौके पर विधायक राजेश अग्रवाल ने कराया भंडारे का आयोजन

18/Apr/2024

CG - यूपीएससी में चयनित जिज्ञासा सहारे से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कहा ; बस्तर की होनहार बेटी ने बढ़ाया मान...

18/Apr/2024

बस्तर की जनता महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में बैठायेगी - किरण देव

18/Apr/2024

CG - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष 50 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश, किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं का भगवा गमछा पहनाकर किया अभिनंदन...