दिनांक १८/८/२१ को कुंडा उपखंड ग्राम महका में अखंड भारत संकल्प दिवस एवं भारत माता की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया

पंडरिया, आयोजन में मुख्यवक्ता विभाग बौद्धिक प्रमुख राममुरारी यादव रहे। अपने उद्बोधन में यादव ने भारत के प्राचीन गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा -भारत भूमि का टुकड़ा मात्र नहीं है,यह हमारी माता है और हम इसकी सन्तान है।पौराणिक काल में सम्पूर्ण जम्बूद्वीप पर सनातन संस्कृति का विस्तार था,अनेक मत-पंथों के उदय के पश्चात वैचारिक मतभेद बढ़ने लगा।जिससे विभिन्न विचारधाराओं में टकराव शुरू हुआ।भारतवर्ष में विदेशी आक्रमणों का तांता लग गया।550 ईसा पूर्व भारत में पहला विदेशी आक्रमण ईरान के साइरस द्वारा हुआ,जो नाकाम रहा फिर 326 ईसा पूर्व यूनान के सिकंदर का भारत में आक्रमण हुआ जो सिंध के शासक पोरस द्वारा हारा गया।फिर शक,हूण,कुषाणों का आक्रमण हुआ।ये सभी भारत की संस्कृति में विलीन हो गए।फिर 712 ई.में मोहम्मद बिन कासिम भारत को लूटने आया।इस्लाम का आगमन का मुख्य हेतु भारत की अकूत धन संपदा को लूटना व इस्लाम का प्रचार करना था।फिर महमूद गजनवी, मुहम्मद गोरी आदि आक्रांताओं ने भारतीय संस्कृति पर कुठारघात किया व भारतीय समाज को तोड़ने की पूरी कोशिश की।बप्पा रावल,राणा सांगा, महाराणा प्रताप,गुरु गोविंद सिंह, छत्रपति शिवाजी जैसे महानायकों ने आक्रांताओं से डटकर संघर्ष किया और हिन्दू संस्कृति को गौरवांवित किया।संपूर्ण जम्बूद्वीप में जिस सनातन का शंख गुंजायमान होता था काल के प्रवाह में वह सिकुड़ती चली गई।इसकी जानकारी हमें अपने वेदों और पुराणों में मिलता है ।विष्णुपुराण,वृहस्पति आगम व हिन्दू मांगलिक कार्यो में लिए जाने वाले संकल्प से जम्बू द्वीप की जानकारी प्राप्त होती है।कालांतर में विदेशी आक्रांताओं के कारण हमने अपने गौरवशाली इतिहास को भुला दिया। हमारी संगठनात्मक क्षमता में कमी के कारण यह पवित्र भारतवर्ष कई भागों में बटता चला गया। वामपंथी इतिहासकारों ने अपने विषैले एजेंडे के तहत हमारे महानायकों की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र रचा।आक्रमणकारियों को महान सिद्ध करने का प्रयास किया । पाठ्यक्रम में भारत के गौरवशाली इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया।आर्यों को आक्रमणकारी बताया जो कि पूरी तरह झूठ पर आधारित था।भारत का विभाजन कोई स्थापित सत्य नहीं है।हम अपने अटल संकल्प से पुनः ठीक वैसे ही अखंड भारत की स्थापना करने सफल होंगे जिस तरह यहूदी 2000 वर्षों तक विभिन्न देशों में शरणार्थी का जीवन व्यतीत करते हुए 1948 ई.में अपनी मातृभूमि ईजराइल को प्राप्त करने में कामयाब हुए।आज जरूरत समस्त हिन्दू समाज को एकजूट होकर रहने की है।संगठित हिन्दू समाज अपने शौर्य व आंतरिक शक्ति से अखंड भारत की स्थापना करने में सफल होगा चाहे इसके लिए कितने ही पीढ़ियां लग जाए। सीमाएं स्थायी नहीं होती ,समय कालक्रम के अनुसार बदलते रहता है ।जर्मनी का विभाजन और एकीकरण,वियतनाम का एकीकरण,अंग्रेजी दासता से 1947 में भारत की आजादी,अयोध्या में राममंदिर का बनना, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति आदि कुछ उदाहरण है जो हमें बताता है जो पहले असंभव सी बातें लगती थी उन्हें हमने अपनी प्रचंड संकल्प शक्ति, प्रयत्नों की पराकाष्ठा और अनेक पीढ़ियों तक प्रयास जारी रखने की मानसिक सिद्धता से संभव कर दिखाया। यादव जी वर्तमान में हो रहे धर्मान्तरण पर चिंता व्यक्त किया।यह धर्मान्तरण हिन्दू समाज की शक्ति को कमजोर करने की साजिश है। अपने आसपास हो रहे इस धर्मान्तरण को रोकने की अत्यंत जरूरत है।

कार्यक्रम में उपखंड कुंडा के कार्यवाह होरीलाल गबेल जी ने कहा अखंड भारत संकल्पना मात्र सपना नहीं है यह हमारी निष्ठा,श्रद्धा और प्रतिज्ञा है।बस जरूरत है इस पवित्र संकल्प कोअपने हृदय में बसाए रखने की ।जब इजराइल 2000 वर्षो के संघर्षो के बाद अपना पवित्र भूमि पा सकता है तो हमें भी अखंड भारत की संकल्पना को पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता है।

कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख प्रियेश शुक्ला जी,खंड पंडरिया के सहकार्यवाह रघुनन्दन गुप्ता जी,मंडल गौसेवा प्रमुख मनहरण यादव जी,सीताराम चंद्राकर जी,भरत चन्द्राकर जी,छेदी चन्द्राकर जी,राजेन्द्र चन्द्राकर जी,किशोर चन्द्राकर जी,लल्लू चन्द्राकर जी,लक्ष्मण चन्द्राकर जी,छैल चन्द्राकर जी,उदेराम चन्द्राकर जी, गनपत चन्द्राकर जी,रामावतार जी ,मूरित चन्द्राकर जी,रघुवीर जी,दशरथ जी,शिवकुमार जी,उदेराम यादव जी,सूदन यादव जी,हरिराम जी,अवधराम जी,दउवा निर्मलकर जी ,बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व बच्चे उपस्थित रहे।

खबरें और भी

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने कबीरधाम जिले में अनूठी और अभिनव पहल, "घर आजा संगी" से दूसरे प्रांतों में गए श्रमिक मतदान करने घर लौटने लगे कलेक्टर जनमेजय महोबे ने श्रमिको का बैच लगाकर किया स्वागत श्रमिको ने इस अभियान की तारीफ की।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवर्धा शहर में किया व्यापक जनसंपर्क, गृह मंत्री विजय शर्मा एवं साँसद प्रत्याशी संतोष पाण्डेय हुए शामिल।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा का भूपेश पर बड़ा हमला, भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना, सौम्या पर मौन रहकर भूपेश ने भ्रष्टाचार स्वीकारा, सौम्या, नवाज, अकबर,ढेबर सबके मुखिया भूपेश बघेल।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......

24/Apr/2024

CG Political News : अब इस कांग्रेस ने के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित....

24/Apr/2024

CG -शराब घोटाला केस : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, इतने दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड, जानिए पूरा मामला…..