2 जेल प्रहरी निलंबित BIG CG NEWS: पुलिस को चकमा देकर किन्नर की हत्या का आरोपी हुआ फरार.... भागने की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं.... किन्नर फरार मामले में दो जेल प्रहरी निलंबित......

दुर्ग 9 जुलाई 2021। केन्द्रीय जेल दुर्ग में बीते दिनों हत्या के मामले में गिरफ्तार शंकर बुद्धे उर्फ काजल किन्नर उपचार के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद दो जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

ये है मामला

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

बीते दिनों मर्डर के मामले में गिरफ्तार शंकर बुद्धे उर्फ काजल किन्नर जिला अस्पताल से फरार हो गया है। हत्या के मामले में जेल में बंद काजल किन्नर को खराब सेहत के चलते अस्पताल लाया गया था। इस दौरान चकमा देकर वो भाग निकला है। फिलहाल कैदी के भागने की सूचना के बाद से ही पुलिस नाकेबंदी कर उसकी खोज में जुट गयी है।

 

धारदार हथियार से वार कर की थी हत्या

 

जानकारी के मुताबिक 2019 में काजल किन्नर ने छाया को अपने घर फोन करके खाने पर बुलाया था।  इस दौरान दोनों ने मिलकर जमकर शराब भी पी थी। शराब के नशे में दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि, काजल ने छाया के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। 

 


बाथरूम में बनी खिड़की से कूदकर फरार

 

घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दुर्ग जेल में बंद कर दिया था. कुछ दिनों पहले ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच आज डॉक्टर और पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के बाथरूम में बनी खिड़की से कूदकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....