CG बेवफा प्रेमी गिरफ्तार: बायफ्रेंड को दूसरी लड़की से हो गया था इश्क.... परेशान पहली प्रेमिका ने लगाई फांसी.... प्रेमी की बेवफाई ने ली जान.... प्रेमिका के मौत के 22 दिन बाद हुआ ये..... मेडिकल शॉप में छुपा बेवफा आशिक गिरफ्तार......


रायपुर। युवक के दो लड़कियों से इश्क के चक्कर में एक की जान चली गई। युवती की मौत के 22 दिन बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है। ग्रीन ग्लोरी कॉलोनी के पास एक मकान में 25 साल की लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच में अब पुलिस ने पाया कि वो अपने प्रेमी से परेशान थी। पुलिस ने अमोल टोप्पो पर खुदकुशी के लिए उकसाने का भी केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही छिप रहे अमोल टोप्पो को पुलिस ने बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। 

 

 

 

6sxrgo

17 जुलाई को पुलिस को इस खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दुपट्‌टे से बने फंदे पर सीलिंग से प्रतिभा का शव लटका हुआ था। जांच टीम ने शव को उतारकर अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि प्रतिभा अमोल से प्यार करती थी। पढ़ाई और काम के सिलसिले में वो रायपुर के खम्हारडीह में रहती थी। लड़की का परिवार मूलत: रायगढ़ जिले का रहने वाला है। घर वालों ने पुलिस को बताया कि अमोल उसे परेशान करता था इस वजह से बेटी ने खुदकुशी कर ली।

 

 

पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक दूसरे से मिले और पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच संबंध था। घटना से कुछ महीने पहले ही अमोल और प्रतिभा का ब्रेकअप हो गया था। तब अमोल को किसी और लड़की से इश्क हो गया। ये खबर प्रतिभा को लगी तो उसने इस बात पर भी अमोल से विवाद किया। अमोल ने दूसरी लड़की का साथ छोड़ देने का भरोसा दिलाया। मगर ये झूठ था। बात जब प्रतिभा को पता चली तो वो यह विश्वासघात सह न सकी। प्रतिभा ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस बलरामपुर से प्रेमी अमोल को पकड़कर ले आई है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG High court ब्रेकिंग : ये होंगे छत्तीसगढ़ के स्थायी जज, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल को इतने साल एडिशनल जज के रूप में कार्य करने के निर्देश......

25/Apr/2024

लोकसभा निर्वाचन 2024:मतदान कराने मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना...मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को मिली मतदाता पर्ची

25/Apr/2024

CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें : निलंबित आरक्षक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे और मेरे परिवार को......

25/Apr/2024

CG NEWS : निजात कार्यक्रम के तहत आरंग पुलिस की नशीले टैबलेट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही