3 भाइयों की मौत CG बिग न्यूज़: चलती कार पर पलटा धान से भरा ट्रक…. एक घंटे तक अंदर दबे रहे 5 लोग.... हादसे की दर्दनाक तस्वीर आई सामने…. दर्दनाक सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत….

महासमुंद। सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं। हादसा चलती कार पर धान से भरे ट्रक पलटने के कारण हुआ है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और क्रेन से ट्रक को हटवाया। फिलहाल हादसे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आ सकी है। मामला महासमुंद जिले के तुमगांव क्षेत्र का है। 

 

जानकारी के मुताबिक, सिरपुर के पास खमतराई निवासी मदन लाल कंवर के चचेरे भाई प्रेम सिंह कंवर को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। उसे दिखाने के लिए मदन अपने भाई गेंद लाल कंवर और गांव के ही विजय दीवान व देवसिंह दीवान के साथ महासमुंद अस्पताल आया था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। अभी वे गाड़ाघाट पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया।

 

6sxrgo

 

धान से लदा ट्रक कार पर गिरने के कारण वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसा होते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद JCB बुलाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे कार सवार अंदर ही दबे रहे। ट्रक हटवा कर सभी को अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने मदन, गेंद लाल और चचेरे भाई प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। सभी की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

Lok Sabha Chunav 2024: 'वन ईयर, वन पीएम फॉर्मूला..' क्या है पीएम मोदी के इस तंज के मायने

25/Apr/2024

CG - 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड : 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित…..

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : रिश्वतखोर बाबू पर कलेक्टर पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाई

25/Apr/2024

CG - हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बलोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज, विश्व हिंदू परिषद् के मातृशक्तियों ने करवाया सुंदरकांड और महाभंडारा...

25/Apr/2024

CG - हर संभव फाऊंडेशन के द्वारा दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में शरबत वितरण एवं घट स्थापना प्याऊ घर प्यास भक्त जनों को ठंडा शुद्ध जल प्रदान करने हेतु 5घड़े 5स्टैंड एवं सकोरे का दान किया गया...