OMG: एक साथ जन्मीं 3 बहनें.... अब साथ में हुईं प्रेग्नेंट.... कहा, किसी सपने के सच होने जैसा पल.... प्लानिंग जानकर रह जाएंगे हैरान......


डेस्क। कैलिफोर्निया में एक साथ जन्म लेने वाली तीन बहनों के जीवन में बेहद रोमांचक पल आया है। बचपन से एक साथ पली-बढ़ीं इन बहनों की शादी के बाद अब ये एक साथ प्रेग्नेंट हुई हैं। तीनों ही कुछ महीनों के अंतराल पर अपने-अपने बच्चों को जन्म देंगी। तीनों बहनें गर्भावस्था के अनुभव को साझा कर रही हैं। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया की इन ट्रिपलेट सिस्टर्स का नाम गिना, नीना और विक्टोरिया हैं।

 

साल की तीनों बहनें एक साथ ही गर्भवती हुई हैं और अपने बच्चों के जन्म का इंतजार कर रही हैं। इस बात को लेकर तीनों बहनें बेहद एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रही हैं उनके बच्चों में भी ऐसा ही प्यार होगा, जैसा उनमें है। दक्षिणी कैलिफोर्निया की 35 वर्षीय तीनों बहनों में से सबसे छोटी विक्टोरिया ने बताया कि उनका एक साथ गर्भधारण "एक सपने के सच होने जैसा है।"  

 

6sxrgo

 

उसने कहा कि हम एक दूसरे के साथ ये भी शेयर करते हैं, कि इस स्थिति में उनका क्या खाने का मन कर रहा है, वे कैसा महसूस कर रही हैं या फिर वे कितनी थकी हुई हैं। विक्टोरिया के पास पहले से दो साल की बेटी है। अब 9 जुलाई को उसकी दूसरी संतान जन्म लेने वाली है। वहीं दूसरे नंबर की बहन नीना ने बताया​ कि 28 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। 

 

वह उम्मीद कर रही है, पहली संतान के रूप में वह ​बेटे को जन्म देगी। सबसे बड़ी बहन गिना नवंबर में अपनी तीसरी संतान को जन्म देगी। उसके पहले से एक आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। गिना ने बताया कि वे तीनों बहनें एक ही समय में गर्भवती होने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन इसकी योजना बिल्कुल नहीं थी। नीना ने बताया कि वह बच्चे को लेकर एक साल से प्लानिंग कर रही थी। 

 

वहीं विक्टोरिया ने बताया कि 'मुझे भी एहसास था, क्योंकि नीना शराब नहीं पी रही थी, लेकिन जब उसके गर्भवती होने के बारे में पता चला, तो ऐसा लगा, कि मुझे ये पहले से पता था।' नीना का ये पहला बच्चा है, इसलिए वह गर्भवती होने के बाद अपनी बहनों से बहुत कुछ जानकारी लेती रहती है। उसने कहा कि बहनों से उनकी कहानियों को जानने और उनके करीब रहने से मदद मिलती है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा एक और तगड़ा झटका, जनपद सदस्य समेत लगभग 1500 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा....

28/Mar/2024

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे साहू समाज के पदाधिकारीगण...

28/Mar/2024

CG- 16 सुपरवाइजर बर्खास्त : आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 16 सुपरवाइजरों को किया बर्खास्त, मचा हड़कंप, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला....

28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : फिर नपे कका, पूर्व सीएम भूपेश के खिलाफ हुई एक और शिकायत, लगा ये गंभीर आरोप......

28/Mar/2024

CG - कांग्रेस प्रत्‍याशी कवासी लखमा का फिर वायरल हुआ वीडियो, बोले - बेटे के लिए बहू मांगने गया, पार्टी ने मुझे ही दुल्हन सौंप दी, लखमा का भाषण सुन लोटपोट हुए नेता और कार्यकर्ता, देखें वीडियो.....