37 लाख कैश CG बड़ी खबर: कार से 37 लाख बरामद.... कैश इतना की मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन.... अवैध परिवहन करते महाराष्ट्र के दो व्यक्ति पकड़े गए.... यहां छिपाकर रखे थे भारी मात्रा में नगदी.....

महासमुन्द। 37,28,900 रूपयें नगदी का अवैध परिवहन करते कोल्हापुर महाराष्ट्र के दो व्यक्ति पकड़े गए। वाहन के सीट के पीछे बने चेम्बर मे भारी मात्रा में नगदी छिपाकर रखे थे। पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना मिली की ओडिशा की ओर एक वाहन में भारी मात्रा नगदी लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिंघोड़ा को वाहन रोकने हेतु निर्देशित किया। जिसपर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोन में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर चेकिंग किया जा रहा था। 

 

इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार क्र0 MH 09 ET 8986  चेक पोस्ट से गुजर रही थी जो संदिग्ध लगा तो उसे रोका गया। वाहन में  पीताम्बर शिवाजी माने पिता शिवाजी अन्ना माने उम्र 46 वर्ष सा0 अम्बई नगर हुपरी कोल्हापुर महाराष्ट्र बैठा हुआ था तथा वाहन अविनाश सिंगारे  पिता श्यामराव सिंगारे उम्र 36 वर्ष सा0 हुपरी कोल्हापुर महाराष्ट्र चला रहा था। जिनसे आने जाने के संबंध में पूछताछ किया गया। 

 

6sxrgo

 

जिनका जवाब संषोषप्रद नही मिलने से वाहन की तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी लेने पर सीट के पीछे बने चेम्बर में रखा हुआ रूपयों का बण्डल मिला। जिसमें 2000-2000 रूपयें का 103 नोट राशि 206000 तथा 500-500 रूपयें का 6795 नोट राशि 3397500  रूपयें, 200-200 रूपयें का 127 नोट राशि 25400 रूपयें, 100-100 रूपयें का 1000 नोट राशि 100000 रूपये कुल राशि 3728900 रूपयें भरा हुआ था। 

 

संदिग्ध व्यक्ति पीताम्बर शिवाजी एवं अविनाश सिंगारे से रूपये कहा से लाना और कहा ले जाना इसका कोई वैधानिक कागजात है तो दिखाने कहने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नही मिला। जिस पर थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा वाहन सियाज में बने चेम्बर में रखें भारतीय मुद्रा 37,28,900 रूपयें ,वाहन सियाज क्रमांक MH09ET8986  कीमती 700000 रुपये को अपने कब्जें में लेकर धारा 102 जाफौ0 के तहत जप्त कर सुरक्षार्थ में ले लिया गया। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....