4 कर्मचारी सस्पेंड CG ब्रेकिंग: कलेक्टर ने खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों को किया निलंबित… वीडियो वायरल होने पर हुई कार्यवाही…. ये है गंभीर मामला.... देखें VIDEO.....

अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने खनिज विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अवैध वसूली और रिश्वतखोरी मामले में खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। खनिज विभाग के चारों कर्मचारी वाहन मालिकों से चालान से ज्यादा रकम वसूल रहे थे। ये खेल लंबे समय से चल रहा था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वसूली का खुलासा हो गया।

 

 

 

6sxrgo


जारी आदेश में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि नीता मेहता, सहा०ग्रे0-2, (राजस्व) सुषमा नागवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिसटेंट एवं संदीप कुमार नायक, वाहन चालक द्वारा कार्यालयीन समय में वाहन मालिकों से अवैध राशि की वसूली एवं हिस्सा बटवारा से संबंधित वार्तालाप वीडियो क्लिप जारी होना पाया गया है। उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से दण्डनीय है।

 

 

सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञा० क्र० सी-6-96-3-एक, दिनांक 23/05/ 1996 में दिये गये निर्देशानुसार एवं सहपठित छ०ग० सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के अधीन नीता मेहता, सहा०ग्रे0-2, (राजस्व), सुषमा नागवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिसटेंट एवं संदीप कुमार नायक, वाहन चालक, जिला कार्यालय खनिज शाखा, अम्बिकापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर सरगुजा अम्बिकापुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

 

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....