5 जवान शहीद : अचानक आए सैलाब में फंसा टैंक, JCO समेत 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बोले...…

लद्दाख। लद्दाख में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा दौलत बेग ओल्डी इलाके में हुआ। नदी पार करते समय एक टैंक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। इधर 5 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताया है। 

विष्णुदेव साय ने जवानों की शहादत पर सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा कि, लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे में सेना के 5 जवानों की शहादत की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ है। ॐ शांति।

 

6sxrgo

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घनाग्रस्‍त टैंक टी-72 है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि ये टैंक प्रशिक्षण मिशन पर था, इस दौरान एक नदी पार करने के दौरान ये हादसा हो गया है। यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई  लेह में सेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने एक बयान में कहा, “28 जून, 2024 की रात एक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के बाद, पूर्वी लद्दाख के सासेर ब्रांगसा के पास श्योक नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण सेना का एक टैंक फंस गया। 

बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव और अधिक जल स्तर के कारण बचाव अभियान सफल नहीं हो सका और टैंक के चालक दल के सदस्यों की जान चली गई। भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में अभियानगत तैनाती के दौरान पांच बहादुर जवानों की मौत की घटना पर खेद व्यक्त करती है।”


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3

d9c7fc3c-734a-459e-8d86-b0b3106bb716
c041f781-d6c5-424f-8f16-74b521c05e4d
ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/Jul/2024

CG - Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त हुई जारी, लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में पहुंचे पैसे, आप भी फटाफट चेक करें अपना अकाउंट.....

01/Jul/2024

CG - कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम : बगैर नाम के लेटर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेताओं को ठहराया हार का जिम्मेदार, गुमनाम पत्र से कांग्रेस में मची खलबली, पढ़िए पूरा पत्र......

01/Jul/2024

CG ब्रेकिंग : IAS अफसरों को मिला जिलों का प्रभार, प्रभारी सचिव किये गये नियुक्त,देखिये किसे किस जिले का मिला जिम्मा...

01/Jul/2024

CG - भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इलेक्ट्रिक केबल के जाल के बीच युवक की मिली लाश, शरीर पर नहीं थे कपडे, हादसा या फिर.... पुलिस जांच में जुटी.....

01/Jul/2024

CG - शराब की बोतल में मिले कीड़े : मदिरा प्रेमियों ने मचाया जमकर हंगामा, लगाए ये गंभीर आरोप.....