डॉक्टर को बेटे की ट्यूटर से हुआ प्यार: 50 साल का डॉक्टर 20 साल छोटी बेटे की टीचर को दे बैठा दिल.... होटल में डॉक्टर की शादी.... पत्नी और बच्चों ने रंगेहाथ पकड़ा.... जमकर हुआ तमाशा.... बोला, दिग्विजय सिंह ने भी की है दो शादी......

इंदौर। 50 साल के डॉक्टर खुद से 20 साल छोटी टीचर को दिल दे बैठा। वह डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने के लिए उसके घर आती थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शनिवार को एक होटल में शादी रचाने पहुंच गए। तभी डॉक्टर की पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ पहुंच गई। मंडप में जमकर हंगामा हुआ। शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने डॉक्टर और होने वाली दुल्हन के साथ मारपीट भी की। 

 

दिग्विजय सिंह ने भी की है दो शादी

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

दूल्हा बने डॉक्टर जितेंद्र दांगी ने कहा कि प्रॉपर्टी का विवाद है, शादी घरवालों की मर्जी से हो रही है। वहीं, पुलिस स्टेशन में डॉक्टर से सवाल किया गया है कि आप शादीशुदा हैं और आपका तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने ने कुछ नेताओं के उदाहरण देने शुरू किए। डॉक्टर जितेंद्र दांगी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भी तो दो शादी की है। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

दुल्हन डॉक्टर के बेटे को पढ़ाती थी ट्यूशन

 

परिजनों के मुताबिक दुल्हन बनी युवती उनके घर पर बच्चों को पढ़ाने आती थी। इसी बीच डॉक्टर और महिला टीचर में प्यार हो गया है। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक-दूसरे की उम्र का भी ख्याल नहीं रखा है। होटल में शनिवार को दोनों शादी कर रहे थे। पत्नी और बच्चों ने होटल आकर पूरी शादी रुकवा दी है। डॉक्टर ने दो साल पहले ही अपनी बड़ी बेटी की शादी की है और उसे एक बच्चा भी है।

 

इंदौर के एक होटल में 50 वर्षीय डॉक्टर जितेंद्र दांगी महिला टीचर से शादी कर रहे थे। इस बात की भनक उनकी पत्नी और तीन बच्चों को लग गई। डॉक्टर साहब दूल्हा बनकर मंडप में बैठे हुए थे। परिवार के लोगों ने यह देखकर बवाल कर दिया। इस दौरान डॉक्टर और दुल्हन को हल्की चोट भी आई है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार वालों को समझाइश दी है। 

 

बताया जा रहा है कि डॉक्टर जिस महिला से शादी कर रहे थे, वह उम्र में उनसे 20 साल छोटी है। डॉक्टर जितेंद्र दांगी अपने परिवार के साथ इंदौर के कम्पेल में रहते हैं। भंवरकुआं पुलिस स्टेशन में डॉक्टर ने भी परिवार के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। डॉक्टर के परिवार ने शादी रुकवा दी है। हंगामा देख दुल्हन के परिजन वहां से भाग खड़े हुए।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG - आंधी-तूफान ने मचाई तबाही : कई घरों के उड़े छत, मतदान केंद्र हुए तहस-नहस, फसल भी हुई बर्बाद.....

24/Apr/2024

पक्षी, जानवरों के लिए पानी पीने की व्यवस्था कर दो - सन्त बाबा उमाकान्त महाराज

24/Apr/2024

CG - मोदी ने दलीय दुर्भावना में छत्तीसगढ़ से भेदभाव किया था किस नैतिकता से छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रहे...

24/Apr/2024

CG - भोजराज नाग को जिताने और भाजपा सरकार बनाने बस्तर के नेता कांकेर लोकसभा में कर रहे है धुआंधार प्रचार...

24/Apr/2024

CG - जांजगीर चांपा लोकसभा अंतर्गत अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटमी सोनार मे हुवा समाज प्रमुख व लीडर्स का साथ बैठक सम्पन्न : नरेन्द्र भवानी / विक्रम लहरे