मोदी जी से केवल संविधान नहीं बल्कि राजनीति, नेतृत्‍व और अनुशासन का पाठ भी पढ़ना चाहिए समूचे कांग्रेसियों को - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अपनी सामंती सोच से बाहर आएं महंत और देखें वे और उनकी पार्टी देश में कहां खडी है, वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बरबाद हो रही समूची कांग्रेस, आपस में लड़ना बंद कर पार्टी संचालन और नेतृत्‍व क्षमता का पाठ भी पढ़ें मोदी जी से, मुंह में चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा हुए डॉ चरणदास महंत को कहां आएगा चाय बेचने वाला।

रायपुर/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीतिक सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्‍व क्षमता जैसे पाठ भी मोदी जी से पढने की जरूरत है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपशब्‍द कहना कांग्रेसियों की परंपरा बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया है। दरअसल डॉ. महंत भी चांदी का चम्‍मच मुंह में लेकर पैदा हुए है, बचपन से ठाठ-बाट के आदी डॉ. महंत यह पचा नहीं पा रहे कि एक चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी दस साल तक न केवल शासन किया बल्कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस को इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबले के लायक भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे मोदी जी पर अनर्गल टिप्‍पणी करने से बचें और पढ़े लिखे डाॅ. महंत पहले सामंती सोच से बाहर निकलें और देखें कि प्रदेश और देश में वे और उनकी पार्टी कहां खड़ी है। आपकी पार्टी के शहजादे और शहजादी जिनके इशारे पर आप झाडू लगाने और पोछा लगाने को तैयार रहते हैं, उत्‍तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। पार्टी पूरी तरह बिखर गई है। समझदार नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो बचे हें वे वामपंथी सोच की गिरफ्त में हैं और आपस में लड़ भिड़कर पार्टी की स्थिति और खराब कर रहे हैं।  

मोदी जी की शिक्षा को लेकर दुरूप्रचार न करें महंत

मोदी जी की शिक्षा को लेकर महंत के बयान को दुष्‍प्रचार बताते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि महंत की यह टिप्‍पणी पूरी तरह गलत है। मोदी जी ने बनारस में दाखिल किए अपने पर्चे में अपनी शिक्षा का पूरा विवरण दिया है। यह चुनाव आयोग की वेबसाइट में उपलब्‍ध है जिसे कोई भी व्‍यक्ति देखकर संतुष्‍ट हो सकता है। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

देश और दुनिया को गर्व है मोदी जी पर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्‍व में भाजपा के साथ देश लगातार तरक्‍की कर रहा है। भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश 17 राज्‍यों में भाजपा की सरकार है वहीं मोदी जी के नेतृत्‍व में लगातार दस वर्षों से भाजपा ने देश की बागडोर संभाल रखी है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इस बार 400 पार के नारे के साथ फिर से हम देश में सरकार बनाने जा रहें हैं। ऐसे व्‍यक्त्वि से आप शिक्षा नहीं लेना चाहते तो मत लीजिये। महंत जी आपके मानने- न मानने से कुछ नहीं होगा। आज देश के 140 करोड़ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे लाखों एनआरआई भारतीयों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/May/2024

CG - नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ : लड़की दुकान गई, फिर उसके बाद आरोपी आनंद नाग ने गंदी बात करते हुए गलत नियत से लड़की के पीठ को छुआ, आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार... जानिए पूरा मामला...

18/May/2024

CG नक्सली ढेर BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दोनों तरफ से हो रही फायरिंग,सर्चिंग ऑपरेशन जारी...

18/May/2024

Reasons For Dark Circles:  सिर्फ नींद की कमी ही नहीं, आंखों के नीचे पड़े काले घेरों के पीछे होते हैं ये कारण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान...

18/May/2024

Parenting Tips: बच्चों की मेंटल हेल्थ को कैसे प्रभावित करती है पेरेंट्स की सख्ती, अपनाएं ये 5 पेरेंटिंग टिप्‍स, खुश हो जाएंगे बच्‍चे और आप...

17/May/2024

Chhattisgarh दो अफसर सस्पेंड: रिश्वत मामले में पकड़ाए दो अधिकारियों को सरकार ने किया सस्पेंड,देखिए आदेश...