कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने किया कलेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभाग के कर्मचारी रहे नदारद कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों को 10.30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 06 सितम्बर 2021। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों और शाखाओं के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, भू-अभिलेख, जिला कोषालय, सामान्य निर्वाचन और आदिवासी विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारियों के अनुपस्थिति मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति 10.30 बजे तक होनी चाहिए। 10.45 बजे के बाद किसी भी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कलेक्ट्रोरेट अधीक्षक को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

कलेक्टर शर्मा ने आवक-जावक शाखा का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह कलेक्टोरेट का मुख्य शाखा है। इस शाखा में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण डाक प्राप्त होते हैं और महत्वपूर्ण जानकारी प्रेषित की जाती है। उन्होने उचित रूप से पंजी संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की बैठक व्यवस्था में सुधार लाने, सभी कक्षों की नियमित साफ-सफाई कराने, अनुपयोगी समाग्रियों का नियमानुसार राईट-आफ कराने, कार्यालय में अनावश्यक रूप से रखे दस्तावेजों को पंजीबद्ध कर रिकार्ड रूम में जमा कराने भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी कमर्चारियों का समय से कार्यालय में उपस्थित होने सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नजूल शाखा, अभिलेख कक्ष, नाजीर शाखा, अधीक्षक शाखा, राजस्व शाखा, लेखा शाखा, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम सहित वित्त, स्थापना, नजूल, प्रोटोकॉल, अतिरिक्त कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के कार्यालय, खाद्य, भू अभिलेख, आबकारी, आदिवासी विकास विभाग, जिला खनिज विभाग, निर्वाचन कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर रश्मि वर्मा, रेखा चंद्रा, अधीक्षक राजेन्द्र धु्रव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवर्धा शहर में किया व्यापक जनसंपर्क, गृह मंत्री विजय शर्मा एवं साँसद प्रत्याशी संतोष पाण्डेय हुए शामिल।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा का भूपेश पर बड़ा हमला, भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना, सौम्या पर मौन रहकर भूपेश ने भ्रष्टाचार स्वीकारा, सौम्या, नवाज, अकबर,ढेबर सबके मुखिया भूपेश बघेल।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....