निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

कवर्धा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने एवं निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओ सूचना का जवाब समाधान कारक नहीं देने के कारण तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही की है।

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कबीरधाम जनमेजय महोबे द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 134 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दंडनीय होने से तीन कर्मचारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की कार्यवाही दो शिक्षक एलबी एवं एक प्रधान पाठक के ऊपर की गई है। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारियों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा कर्मचारियों का मुख्यालय संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है की संसदीय क्षेत्र लोकसभा राजनांदगांव के लिए दूसरे चरण पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए ज़िला निर्वाचन कार्यलय द्वारा व्यापाक तैयारी की गई है।मतदान दलों का गठन कर लगातार प्रशिक्षित किया गया है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
03/May/2024

CG - रेत माफियाओं पर प्रशासन का एक्शन : अवैध रेत परिवहन मामले में 5 सरपंचों और तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई....

03/May/2024

CG - छात्र की मौत : 12वीं के छात्र को कुल्हाड़ी से काटा, धारदार हथियार से सिर पर किए कई वार, घर में मिली खून से लथपश लाश…...

03/May/2024

CG - कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने फिर दिया विवादित बयान, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कही ये बड़ी बात...

03/May/2024

CG - राजधानी के इंदिरा IVF सेंटर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत मामले में जांच के लिए बनाई गई जांच समिति, इतने दिन में देगी रिपोर्ट…...

03/May/2024

CG - हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या : पेड़ से लटकी मिली हेड कांस्टेबल की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस.....