डाकघर को निःशुल्क विधिक सहायता से जोड़ने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारी के साथ एक दिवसीय बैठक, सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन

कवर्धा, 17 सितम्बर 2021। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में नीता यादव, जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार डाक विभाग को निःशुल्क विधिक सेवाओं से जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित प्रताप चन्द्रा द्वारा जिले के समस्त डाकघर से आए हुए अधिकारियो, कर्मचारियों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होने बताया कि संविधान के प्रावधानों के अनुरूप न्याय पाने में सभी व्यक्तियों को समर्थ बनाने के लिए राष्ट्रीय, राज्य, जिले और तालुका स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण, समिति द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डाक विभाग को भी जोड़े जाने के संबंध में आदेश दिया गया है। इसी संबंध में इस मिटिंग का आयोजन किया गया है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिटिंग के दौरान यह बताया गया कि किन व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता पाने का अधिकार है। इस संबंध में जानकारी युक्त डिस्प्ले बोर्ड सभी डाकघरों में लगाया जाना है। समस्त डाकघर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके आफिशियल स्मार्ट फोन में ’’लिगल सर्विसेज मोबाईल एप्प’’ (छ।स्ै।) भी डाउनलोड करवाया गया तथा उपस्थित कर्मचारी, अधिकारी को एप्प की जानकारी देते हुए उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि उपयुक्त व्यक्तियों को कैसे निःशुल्क विधिक सहातया उपलब्ध कराने में उनका सहयोग अपेक्षित है।

 

6sxrgo

जानकारी युक्त डिस्प्ले बोर्ड तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पता लिखा हुआ लिफाफा भी प्रदान किया गया, ताकि निःशुल्क विधिक सहायता देने में किसी प्रकार की समस्या न आए। उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को विधिक सेवा के मूलभूत प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों के अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक राजू कुमार माथुर एवं पी.एल.व्हीगण हरिराम यादव एवं हेमन्त चन्द्रवंशी भी उपस्थित थे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....