संसदीय सचिव-विधायक विकास उपाध्याय ने विकास कार्यो को दी गति... दो सामुदायिक भवन व सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन.....

रायपुर, 09 जून। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज रायपुर पश्चिम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए आमापारा क्षेत्र के  दो स्थानों पर सामुदायिक भवन निर्माण तथा टाटीबंद ड्रीम स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया। 

 


क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय से मिलकर वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन की जरूरत बताई थी, ताकि सुख/दुःख जैसे कार्यों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को भटकना न पड़े। श्री उपाध्याय ने वार्डवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इन कार्यों की स्वीकृति दी थी। नगर निगम ज़ोन क्रमांक-7 अंतर्गत आने वाले शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक-38 में आज वार्डवासियों की मांग को पूरा करते हुए श्री उपाध्याय ने आमापारा तालाब के निकट सामुदायिक भवन तथा आमापारा तालाब से लगे नवनिर्मित उद्यान के निकट सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इसी तरह टाटीबंद ड्रीम स्कूल के पास सड़क निर्माण हेतु नागरिकों के अनुरोध को तत्काल स्वीकार करते हुए श्री उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देशित किया था। कार्य की रूपरेखा तैयार होते ही आज सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

 

6sxrgo

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

अडाणी ने छत्तीसगढ़ के पॉवर प्लांट के लिए BHEL को दिया 4000 करोड़ रुपए का ठेका...

29/Mar/2024

CG PSC ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्‍ट, इतने पदों पर भर्ती की चयन सूची की जारी, यहां देखें रिजल्ट....

29/Mar/2024

WhatsApp Payments: अब सीधे WhatsApp से होगी इंटरनेशनल पेमेंट, बड़े काम का फीचर ला रही कम्पनी, जान लें...

29/Mar/2024

Bank Transaction : इस लिमिट से ज्यादा कैश निकालने पर देना होगा टैक्स, जान लें ये नियम...

29/Mar/2024

Mahatari Vandan scheme : इस दिन आएगी महिलाओं के खाते में राशि