7th Pay Commission DA Hike : कर्मचारियों के लिए एक और Good News, जारी हुए AICPI के ताजा आंकड़े, अब इतना बढ़ जाएगा DA…

7th pay commission another good news for employees latest aicpi figures released

नया भारत डेस्क : टैक्स में बड़ी छूट के  ऐलान के बीच करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक और अच्छी खबर आई है। श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय ने दिसंबर के AICPI Index का डाटा जारी कर दिया है। (DA Hike)जारी आंकड़ों के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है और इससे कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

 

 

6sxrgo

 

(जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 0.2 अंक घटकर 132.3 अंकों के स्तर पर संकलित हुआ। सूचकांक में पिछले माह की तुलना में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि एक वर्ष पूर्व इन्हीं दो महीनों के बीच 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।(DA Hike)

 

 

42 फीसदी हो सकता है DA
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए महंगाई भत्ते को 1 जनवरी, 2023 से लागू किया जाएगा, ऐसे में कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर भी मिलेगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिल रहा है, 4 फीसदी और वृद्धि होती है तो डीए  42% हो जाएगा।  बताया जा रहा है कि इसकी घोषणा होली से पहले 1 मार्च को होनी वाली कैबिनेट बैठक में की जा सकती है। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू होगा।(DA Hike)

 

 

अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कुल ₹720 प्रति और अधिकतम सैलरी रेंज के कर्मचारियों के लिए ₹2276 प्रति महीने की दर से वृद्धि तय है।(DA Hike)

 

साल में 2 बार बढ़ता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में DA बढ़ता है, जो AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। AICPI इंडेक्स के आंकड़े  हर महीने की आखिरी तारीख को लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी होते हैं। नवंबर 2022 तक AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 132.5 पर रहा है, इंडेक्स दिसंबर 2022 में 0.2 अंक घटकर 132.3 अंक पर पहुंच गया है। इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में ये आंकड़ा 132.5 अंक पर था। इससे साफ है कि महंगाई भत्ते में सिर्फ 4% का ही वृद्धि होगी, जिसका ऐलान होली से पहले संभव है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए का फॉर्मूला [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत – 115.76)/115.76]×100 है।(DA Hike)



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...