रामानुजगंज कि सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे.... खस्ताहाल सड़कें अपनी दुर्दशा पर बहा रही आंसू... अधिकारी मौन.... नगर पंचायत सुस्त.....

उज्जवल तिवारी बलरामपुर रामानुजगंज। रामानुजगंज प्राकृतिक रूप से समृद्ध सीमावर्ती क्षेत्र है शहर का पुराना ऐतिहासिक महत्व है लेकिन यहां के जर्जर सड़कें शहर कि खुबसूरती में ग्रहण लगा रहे हैं।

 कुछ सड़कों को छोड़ दिया जाए तो शायद ही ऐसी कोई सड़क हो जहाँ पर बड़े और गहरे-गहरे गड्ढे न हों और इस पर चलना मुश्किल न हो। गांव देहात तो छोड़ दीजिए, शहर की मुख्य सड़कों में भी कई जगहों पर बेतरतीब गड्ढे निर्मित हो गये है नगर पंचायत के अंदर आने वाली सड़कें इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रही है। कई बार नागरिकों ने जिम्मेदार विभाग और शहर के प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन निराकरण नहीं किया गया। जिससे समस्या जस की तस बनी हुयी है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
 
मरम्मत के नाम पर होती है खानापूर्ति, आमजनता के पैसों का होता है बंदरबांट, शहर की खस्ता हाल सड़कें कर रही लोगों को घायल, बढ़ रहा हादसों का ग्राफ

किसी भी शहर की सुन्दरता का आंकलन वहाँ की सड़कों की हालत देखकर किया जा सकता है। सड़कें चकाचक होंगी तो शहर भी खूबसूरत माना जा सकता है और यदि सड़कों की हालत खस्ता है तो शहर किसी भी दृष्टिकोण से सुन्दर नहीं कहा जा सकता। रामानुजगंज के सड़कों कि बात करे तो पिछले एवं इस वर्ष में लाखों करोड़ों रुपयों की लागत से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत शहर की सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराया गया था, लेकिन करोड़ों खर्च करने के बाद भी शहरवासियों को अच्छी सड़कें नसीब नहीं हुई। कुछ ही महीनों के भीतर ही अधिकाँश क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हो गई, जिससे नागरिकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को भी गड्ढेदार सड़कों के कारण मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। अपवाद के तौर पर इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़ दिया जाये तो लगभग शहर भर में सड़कों की एक जैसी स्थिति है। कई स्थानों पर पुरानी सड़क झाँकने लगी है। 

 

6sxrgo

सर्वाधिक शासकीय कार्यालय एवं कॉलेज वाला जेल रोड लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, सेठ पारा से लेकर पावरहाउस तक सड़क जर्जर है बड़े गहरे गड्ढे हैं शहर के मध्य में भी सड़कों पर गड्ढे हैं जगह-जगह गड्ढे उभर आने से लोग समझ नहीं पा रहे है कि सड़क में गड्ढे है या फिर गड्ढों में सड़क। ऐसे में इन मार्गो पर यातायात मुश्किल हो गया है कई स्थानों पर वाहनों के पलटने का खतरा बढ़ गया है।

CMO ने कहा, PWD के अधिकारियों से चर्चा करके कराएंगे मरम्मत।

हमने रामानुजगंज शहर के भीतर खस्ताहाल जर्जर सड़कों के हालात पर नगर पंचायत CMO को अवगत कराया और उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग (PWD)के अधिकारियों से चर्चा करके जल्द शहर के भीतर की सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे

28/Mar/2024

बूथ विजय अभियान भाजपा शहर मंडल का बैठक सम्पन्न,ऐतिहासिक मतों से साँसद संतोष पांडेय को जिताने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, बूथ विजय अभियान भाजपा शहर मण्डल के बैठक में शामिल हुए काँग्रेस और निर्दलीय पार्षद।

28/Mar/2024

CG- शिक्षक की मिली लाश : स्कूल के लिए निकला शिक्षक बीच रास्ते से हुआ गायब, जंगल में पड़ी मिली लाश, हत्या या फिर आत्महत्या….जांच में जुटी पुलिस....