
रायपुर 28 जून 2020 । छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर बुरी खबर है,राज्य में 84 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 619 हो गए हैं।
आज 118 मरीज डिस्चार्ज हुए है.
आज कुल 84 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है। जिला राजनांदगांव से 25, रायगढ़ से 12, बिलासपुर से 09, कवर्धा से 08, दुर्ग से 07, गरियाबंद से 06 रायपुर से 05, बलौदाबाजार से 04, जांजगीर-चांपा से 03, कांकेर से 02. बलरामपुर, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 01-01 (पूर्व में जारी अपडेट बुलेटिन के 44 पॉजिटीव मरीजों की संख्या भी शामिल है)। आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 2694 संक्रमित मिले है,जिसमें 2062 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।13 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 617 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

रायगढ़ फ्रेंड्स कॉलोनी में 11 कोरोना पॉजिटिव…
रायगढ़ शहर के पाश एरिया फ्रेंड्स काॅलोनी स्थित उद्योगपति के घर में 11 सदस्य संक्रमित पाए गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में विगत दिनों उद्योगपति की बेटी की शादी में 22 लोग हैदराबाद गए हुए थे. जिसके बाद वापस आने के दौरान कॉलोनी वासियों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग उनके निवास पहुंचे जहां दो लोगों का सैंपल लिया गया था. जिसमें दोनों युवकों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव जिसके बाद बताया जा रहा है कि बाकी सदस्यों का भी सैंपल लिया गया था. आपको बता दें कि एक ही परिवार के 13 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
दुर्ग में आज 5 बीएसएफ जवान पॉजिटिव
दुर्ग जिले में रविवार दोपहर को मिली रिपोर्ट में 7 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। सभी 5 मरीज बीएसएफ कैंप सेक्टर-6 के जवान है।जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि रायपुर से प्राप्त रिपोर्ट में आज 5 मरीजों की पुष्टि की गई है। सभी पांच बीएसएफ सेक्टर 6 के जवान है। सभी जवानों को जिला कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। वहीं कल रात को सुपेला थाना के प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्राइमरी कांटेक्ट में रहे चार पुलिस कर्मियों को होम क्वॉरंटीन कर दिया गया है, सभी चार का सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा।
विदेश से आई मेडिकल छात्रा, एम्स डॉक्टर की पत्नी, पेड क्वॉरंटीन सेंटर में खाना बनाने वाली भी
राजधानी रायपुर में आज दोपहर में 6 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें गोलबाजार के दुकानदार के 3 परिजन, किर्गिस्तान से आई एक मेडिकल छात्रा, एम्स के एक डॉक्टर की पत्नी और एक पेड क्वॉरंटीन सेंटर में खाना बनाने वाली महिला शामिल हैं।प्रियदर्शिनी नगर का रहने वाला गोलबाजार का एक दुकानदार पहले ही कोरोना पॉजिटिव है। जांच में अब उसके परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा किर्गिस्तान से आई एक मेडिकल छात्रा पॉजिटिव मिली हैं। फिलहाल यह एक होटल में पेड क्वॉरंटीन में है।
- एक्टिव 619 मरीजों में
- दुर्ग से 48 (3 मृत)
- राजनांदगांव से 103 (2 मृत)
- बालोद से 2
- बेमेतरा से 5
- कवर्धा से 18
- रायपुर से 85 (1 मृत)
- धमतरी से 0
- बलौदाबाजार से 37
- महासमुंद से 7 (1 मृत)
- गरियाबंद से 11
- बिलासपुर से 10 (2 मृत)
- रायगढ़ से 37 (1 मृत)
- कोरबा से 46
- जांजगीर-चांपा से 58 (1 मृत)
- मुंगेली से 1
- गौरेला पेंड्रा मरवाही से 0
- सरगुजा से 8
- कोरिया से 2
- सूरजपुर से 6
- बलरामपुर से 32
- जशपुर से 77
- जगदलपुर से 2 (1 मृत)
- कोंडागांव से 0
- दंतेवाडा से 2
- सुकमा से 2
- कांकेर से 17
- नारायणपुर से 4
- बीजापुर से 1 है।
कल कुल 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। 52 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।