CG VIDEO ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता की दबंगई.... कांग्रेस नेता ने दूसरे नेता को खंबे से बांधा.... ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री को खंभे से बांधकर पीटा.... जनपद सदस्य ने जमकर पीटा.... गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.... देखें पूरा VIDEO......

बालोद। एक कांग्रेस नेता ने दुसरे कांग्रेस को नेता को बीच बाजार में बिजली के खंबे से बांधा फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। कांग्रेस के जनपद सदस्य ने अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस के ब्लाक मंत्री को पीटा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि डौंडीलोहारा जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू ने दबंगई दिखाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के महामंत्री छक्कन साहू को जेवरतला बाजार में लकड़ी के खंभे से बांध दिया। इसके बाद उन्हें जमकर पीटा। 

 

छक्कन साहू को गंभीर हालत में राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। छक्कन साहू अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी जनपद सदस्य राजेश साहू साथियों के साथ आया और छक्कन से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद पकड़कर हाईवे के किनारे लकड़ी के खंभे से बांध दिया और सभी ने जमकर पीटा। 

 

6sxrgo

 

बालोद एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सितंबर 2020 में राजेश साहू नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना में पास्को एक्ट में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटकर आने के बाद उसे पता चला कि उनके खिलाफ शिकायत करने वाली नाबालिग की मदद छक्कन साहू ने की थी। इसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए था। 

 

जनपद सदस्य राजेश साहू जमामत पर वापस आया तो वह अपने परिवार के साथ छक्कन साहू से मारपीट किया। मारपीट और धमकाने के दौरान जनपद सदस्य, उनकी मां, भाई, बहू का सम्मिलित होना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद छक्कन साहू की पत्नी सावित्री बाई ने थाने में जनपद सदस्य सहित उनके परिवार के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की है। देवरी पुलिस ने 147 , 149,294,323,452 और 506 के तहत राजेश साहू के साथ ही नौ अन्य लोगों पर मामला कायम कर लिया है।

 

राजेश साहू और छक्कन साहू वैसे हैं तो एक ही पार्टी के लेकिन आपस में खुन्नस भी रखते हैं । राजनीति में छक्कन साहू के बढ़ते कद ने राजेश साहू को विचलित किया तो उन्होंने आव देखा ना ताव छक्कन साहू को बीच बाजार में बिजली के खंबे से बांधा और पिटाई शुरू कर दी । जेवरतला निवासी छक्कन साहू पीड़ित परिवार के पक्ष में आकर थाना और न्यायालय जाने में मदद की थी ।


देखें वीडियो

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - Lok Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में बीजेपी का फिर पलड़ा हुआ भारी, मिला इस पार्टी का समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कही ये बड़ी बात….

29/Mar/2024

Bride Groom Video: वरमाला के समय ही ज्यादा उतावला हो गया दूल्हा, हरकतें ऐसी चौंक ही जाएंगे- देखें वीडियो....

29/Mar/2024

Viral Video: दंपति ने बुजुर्ग दादी को बेरहमी से पीटा, खूब वायरल हो रहा वीडियो...

29/Mar/2024

India Pakistan Trade: भारत के साथ व्यापार करने को लेकर पाकिस्तान हो रहा 'क्रेजी', इस छटपटाहट की वजह क्या है?

29/Mar/2024

‘Mirzapur-3’ Release Date : भौकाल मचाने वापस आ रहे गुड्डू भैया, दर्शकों का इंतजार होने वाला है खत्म, यहां देखें कब आ रही ‘मिर्जापुर-3’