कभी थी पत्नी.... अब बन गई सौतेली मां.... पिता ने बेटे की पत्नी से रचाई शादी.... घर में 'भाई' भी मिला.... पिता के खिलाफ युवक पहुंचा थाने.... फिर जो हुआ.... 'सौतेली मां' बनी पत्नी का किस्सा जान रह जाएंगे हैरान....

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक पिता ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी कर ली है। अब बेटे की पत्नी उसकी मां बन गई है। इतना ही नहीं उसका एक भाई भी है, जो उसके पत्नी से पैदा हुई संतान है। बेटे को पता चला कि उसके पिता ने वास्तव में उसकी पूर्व पत्नी से शादी कर ली है, तो उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और दोनों पक्षों को एक बैठक के लिए बुलाया गया। 

 


हैरान कर देने वाला खुलासा बेटे द्वारा दायर की गई आइटीआई में हुआ है। बेटे ने अपने पिता की जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय में आरटीआई लगाई थी। फिलहाल उसके पिता घर से अलग संभल जिले में रह रहे हैं। पिता की जानकारी हासिल करने के लिए आरटीआई लगाने वाले बेटे की शादी 20216 में हुई थी। शादी के दौरान दोनों नाबालिग थे। 

 

6sxrgo

 

शादी होने के मात्र छह महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। उस दौरान दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन लड़की ने यह कहते तलाक लेने की बाद कही कि लड़का शराबी है। इसके बाद बेटे को छोड़कर पिता भी कहीं बाहर रहने लगे और उसे पैसे भेजने भी बंद कर दिए। इसी बीच बेटे का जानकारी मिली कि उसके पिता ने ही उसकी पत्नी से शादी कर ली है तो उसके पैरों तले जैसे जमीन ही न रही। 

 

पिता पुत्र दोनों आक्रोशित नजर आए। इस मामले में सर्किल ऑफिसर विनय चौहान ने बताया कि युवक की शिकायत पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि लड़की ने युवक के पास लौटने से साफ इनकार किया। उसका कहना है कि वह अपने वर्तमान पति के साथ खुश है और उन्हीं के साथ रहना चाहती है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे