अफसर पर रेप का आरोप: लेडी हेड कांस्टेबल ने अधिकारी पर लगाया रेप का आरोप.... 50 लाख रुपए मांगने वाली गिरफ्तार महिला कॉस्टेबल ने कहा, अधिकारी ने कई बार किया था मेरा रेप.....

जयपुर। निलंबित महिला हेड कांस्टेबल ने राजस्थान पुलिस सेवा के एक अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महिला कांस्टेबल ने कहा है कि 2019 में अधिकारी ने उसके साथ रेप किया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उक्त आरपीएस अधिकारी इस समय हिंडौली में वृत्ताधिकारी पद पर कार्यरत हैं।

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

एक महीने पुराने हनीट्रैप के शिकार RPS अफसर और आरोपी महिला हेड कांस्टेबल के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला हेड कांस्टेबल ने जेल से जमानत पर बाहर निकलते ही अब RPS के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दी है। हेड कांस्टेबल का आरोप है कि RPA में ट्रेनिंग के दौरान RPS ने झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसे कई जगह पर ले जाकर रेप करता रहा। 

 

 

उसे चुप रहने की धमकी भी दी। गौरतलब है कि इससे पहले RPS ने भी हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकियां देकर ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया था। वह जोधपुर में थी। जिसके बाद शास्त्रीनगर पुलिस ने हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जयपुर पुलिस ने हेड कांस्टेबल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

शास्त्रीनगर थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल की करीब 20 दिन पहले जमानत हुई थी। अब उसने जमानत पर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हेड कांस्टेबल का कहना है कि 2019 में RPS की ट्रेनिंग RPA में चल रही थी। महिला कांस्टेबल RPA में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर थी। इस दौरान दोनों की पहचान हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान ही RPS ने उसके साथ रेप किया। 

 

 

उसे डरा-धमकाकर जयपुर और कोटा में कई बार रेप किया। उसे किसी को बताने पर चुप रहने की धमकी भी दी। अपने अधिकारी होने का रौब दिखाकर डराया धमकाया। इस दौरान महिला कांस्टेबल का प्रमोशन हेड कांस्टेबल के पद पर हो गया। उसके बाद वो जोधपुर में ट्रेनिंग पर चली गई थी। थानाधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। उसके बयान दर्ज करवा लिए गए है। अब कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएगें। गिरफ्तार होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....