प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या BIG NEWS: युवक ने 16 साल की प्रेमिका के साथ दे दी जान.... आज से होना था शादी के कार्यक्रम.... प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे में लटके मिले.... इलाके में फैली सनसनी.....

जशपुर। प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली। मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पाकेरटिकरा का है। एक युवक ने अपनी 16 साल की प्रेमिका के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे में लटके हुए मिले। परिजनों ने उसकी किसी अन्य लड़की से शादी तय कर दी थी। वहीं घर में आज से ही शादी कार्यक्रम भी शुरू होने वाला था। 

 

उनके शव इला गांव के ही पड़ोसी गांव घुटरापारा के नजदीक एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटके मिले। गांव वालों ने सुबह शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों के शवों की पहचान की गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के घर में गुरुवार से ही शादी के कार्यक्रम शुरू होने वाले थे। 

 

6sxrgo

 

युवक अपने घर का छोटा बेटा था। उसका एक बड़ा भाई और है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ग्राम पाकेरटिकरा निवासी इंदर साय का पड़ोस के गांव इला की रहने वाली 16 साल की किशोरी से प्रेम प्रसंग था।

 

 

दोनों शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए युवक के परिजन तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी किसी अन्य लड़की से तय कर दी थी। इसके बाद से युवक और किशोरी दोनों बहुत परेशान थे। उन्होंने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई बात नहीं बन रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...

29/Mar/2024

CG: इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा... स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश.....

29/Mar/2024

CG: पोते ने दादा की तो बेटे ने पिता की कर दी हत्या... रोज-रोज बहू से झगड़ा करने पर और नशे में आए दिन मारपीट करने पर उतारा मौत के घाट....

29/Mar/2024

CG- लेडी डॉन पति के साथ गिरफ्तार: पुलिस पर करवाती थी कुत्तों से हमला... गिरफ्तारी से बचने मासूम बच्चे को बनाती थी ढाल... नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार.....

29/Mar/2024

लोहण्डीगुड़ा मण्डल में लोकसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी सहयोजक सहसंयोजक की बैठक सम्पन्न हुआ...