आम आदमी पार्टी ने खोली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पोल जारी की राज्य में रिक्त पदों की संख्या

बस्तर जिले में रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक कर खोलेंगे सरकार के फर्जी दावों की पोल - तरुणा साबे बेदरकर

मुख्यमंत्री ने कहा दिए 5.50 लाख लोगों को रोजगार,तरुणा साबे बेदरकर ने पूछा आपके आंकड़े में बस्तर के कितने युवाओं को दिया स्थाई रोजगार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों युवा बेरोजगार हैं। सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त हैं,लेकिन भूपेश बघेल सरकार द्वारा 5.50 लाख रोजगार देने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, वास्तव में इस सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने में कभी रुचि ही नहीं दिखाई।

 

6sxrgo

आम आदमी पार्टी बस्तर जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने कहा कि आज प्रदेश के स्कूलों में न ही पर्याप्त शिक्षक है,न अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर व स्टाफ, वर्तमान में किसी सरकारी दफ्तर में कोई भी काम लेकर जाये तो एक छोटे से छोटे काम के लिए महीनों समय लग जाता है इसका सबसे बड़ा कारण है पर्याप्त कर्मचारियों की कमी, जब सरकारी दफ्तर में कर्मचारी ही नहीं होंगे तो जनता का काम कैसे होगा, समय मे काम नही होने के कारण जनता मजबूरन अधिकारियों, कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के जाल में फस जाते है।

प्रदेश में बड़े अधिकारियों से लेकर छोटे कर्मचारियों तक के पद भारी मात्रा में रिक्त है, सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 35 से 40 % लगभग 4 लाख पद रिक्त है जो एक चिंता का विषय, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग में लाखों पद रिक्त है।

तरुणा ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रालय से जुड़े सरकारी विभागों में रिक्त पदों की जानकारी आपसे साझा कर आज हम इस सरकार की पोल खोल रहे है –

आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के 95 पदों में 60 पद रिक्त है, ग्रामोद्योग संचालनालय छत्तीसगढ़ (रेशम प्रभाग) 815 पदों में 271 पद रिक्त है। नगर तथा ग्राम निवेश 290 पदों में 164 पद रिक्त है, संचालनालय महिला एवं बाल विकास 3157 पदों में 751 पद रिक्त है।

कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाए के 694 पदों में 325 पद रिक्त है। जल संसाधन विभाग रायपुर के 6087 पदों में 2087 पद रिक्त है, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर के 4025 पदों में 1736 पद रिक्त है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 703 पदों में 330 पद रिक्त है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संचालनालय के 431 पदों में 143 पद रिक्त है, संचालनालय तकनिकी शिक्षा छत्तीसगढ़ 3667 पदों में 2129 पद रिक्त है। 

लोकनिर्माण विभाग 6603 पदों में 2648 पद रिक्त है, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग के 142 पदों में 89 पद रिक्त है।

वन विभाग ( वन संरक्षक रायपुर ) प्रधान कार्यालय व अन्य वृत्त कार्यालय के 12643 में 3263 पद रिक्त है,
उद्योग संचनालय 860 पदों में 383 पद रिक्त है,परिवहन आयुक्त 1132 पदों में 636 पद रिक्त है,
राज्य योजना आयोग के 154 पदों में 83 पद रिक्त है, पर्यावरण संरक्षण मंडल छत्तीसगढ़ के 318 पदों में 182 पद रिक्त है।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड 173 पदों में 74 पद रिक्त है, खनिज साधन विभाग 1063 पदों में 480 पद रिक्त है,
प्राचार्य हाई स्कुल / हायर सेकंडरी के 2042 पदों में 1352 पद रिक्त है, मंत्रालय चतुर्थ श्रेणी 314 पदों में 157 पद रिक्त है।

जिलाअध्यक्ष ने कहा है कि आज हम इस विज्ञप्ति के माध्यम से रोजगार मंत्री उमेश पटेल को प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों पर श्वेत पत्र जारी करने व सभी पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग करते है,अन्यथा आम आदमी पार्टी बेरोजगार युवाओं के साथ सड़कों की लड़ाई लड़ेगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Apr/2024

CG - लोकसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले शराब कोचियों पर बस्तर पुलिस ने लिया एक्शन, मोटर साइकिल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बीयर परिवहन करते एक आरोपी को नगरनार पुलिस ने किया गिरफ्तार...

18/Apr/2024

CG - युद्ध जैसे हालात में छत्तीसगढ़ की महिला CEO रीना बाबा साहेब कंगाले बस्तर में मुस्तैदी से करा रही चुनाव, सुरक्षा के हुए पुख्ता इंतजाम, इतने हजार जवानों के पहरे में कल होगा मतदान.....

18/Apr/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार : नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले  कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही...

18/Apr/2024

CG - 2 की मौत : राजधानी में मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारी की मौत, संदिग्ध मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी.....

18/Apr/2024

CG- शिक्षक सहित 2 के मिले शव : निलंबित शिक्षक का दुकान के पास, तो दूसरा घर की बड़ी में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....