CG बड़ी खबर: PM आवास के तहत कागजों में बनाया घर.... फिर दो किश्तों में निकाले 90 हजार.... ऐसे हुआ खुलासा.... गरीबों के घर हड़पने वाला गिरफ्तार.....


जीपीएम। प्रधानमंत्री आवास अनियमितता के दो प्रकरणों के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अपराध दर्ज होने के बाद से फरार था। जीपीएम पुलिस ने कार्यवाही की है। 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास ग्राम पंचायत खरडी, तिलोरा बसंतपुर और आमाडाँड़ में आवास मित्र एवं विकासखंड समन्वयक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के मिलीभगत से अन्य व्यक्तियों के बैंक खाता का उपयोग कर शासकीय राशि का गबन एवं वित्तीय अनियमितता किया गया।


 
            
इस रिपोर्ट पर थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 422/18 धारा 420,468,471,34 ipc आरोपी राजेश गुप्ता , द्रोपदी केवट व अन्य एवं 428/18 धारा 420, 468, 471, 34 ipc आरोपी प्रकाश महिलांगे, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर, अनूप सिंह, संतोष कुमार, सुमित्रा पैकरा, दिलीप ठाकुर के विरुद्ध कायम कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण के आरोपीगण अनूप सिंह सेन्द्राम, संतोष कुमार, चंद्रशेखर,राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना बाद से फरार है। जिनकी पतासाजी की जा रही थी।
   
             


             
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पेण्ड्रा के द्वारा पुराने प्रकरणों के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी प्रकाश महिलांगे बालको में लुकछिप कर रह रहा है। थाना पेण्ड्रा की टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को दस्तयाब कर थाना लाकर पूछताछ किया गया। विधिअनुरूप कार्यवाही उपरांत आरोपी प्रकाश महिलांगे पिता  पंचम लाल महिलांगे उम्र 36 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा को दोनों प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।   
            
           

खबरें और भी

 

6sxrgo

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...

19/Apr/2024

Premi Premika Video Viral: खूबसूरत प्रेमिका को डेट पर ले गया था प्रेमी, मगर डॉगी ने खोल दिया सारा पोल- देखें वीडियो...