CG प्लांट में बड़ा हादसा BIG NEWS: मेंटनेंस कर रहे कर्मचारियों पर गिरा गरम डस्ट और खौलता पानी.... चैंबर फटने से 5 बुरी तरह झुलसे.... 2 की हालत गंभीर…. घायलों में डीजीएम, सीनियर इंजीनियर, डिप्टी मैनेजर भी शामिल... देखें VIDEO.....


रायगढ़। जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में हादसा हो गया। गर्म डस्ट में पांच कर्मचारी झुलस गए। एसपी फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंच कर घायलों से घटना की जानकारी ले रहे। भूपदेवपुर पुलिस जांच कर रही है। रायगढ़ के थाना भूपदेवपुर अन्तर्गत जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में आज दिनांक 20/6/21 को दोपहर करीब 13/30 बजे किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेम्बर के जाम हो खोलने के कार्य में लगे 05 कर्मचारी गर्म डस्ट के चपेट में आने से झुलस गये है, घायलों का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। 

 

         
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक प्लांट के किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेम्बर के जाम होने पर JSW के जीवनन्दन देशमुख, मधुकर रावटे, मनीष गुप्ता, शिव साहू और शंकर कटकवार सुधार कार्य में लगे थे। कर्मचारी चेम्बर के जाम को खोलने के लिए चेम्बर में पानी का प्रेसर मार रहे थे तभी अचानक गरम डस्ट और पानी का प्रेशर चेंबर से निकला। जिससे वहाँ काम कर रहे पांचो व्यक्ति झुलस गए, जिन्हें कम्पनी प्रबन्धन द्वारा जिन्दल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे।

 

6sxrgo

 

जहां वे घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ले रहे हैं। घायलों में शंकर कटकवार गंभीर रूप से घायल होने से उसे रायपुर रेफेर किया गया। भूपदेवपुर पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक जेएसडब्ल्यू मोनेट हॉस्पिटल में घायल हुए जीवनंदन देशमुख डीजीएम, शंकर कटकवार सीनियर इंजीनियर, शिव साहू असिस्टेंट इंजीनियर, मधुकर रावटे डिप्टी मैनेजर तथा मनीष गुप्ता सीनियर मैनेजर हैं। गंभीर रूप से घायल शंकर कटकवार के साथ शिव साहू को भी एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है। भूपदेवपुर पुलिस के साथ इंडस्ट्रियल सेफ्टी टीम जांच में जुटी है।

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....