CG अजीबो-गरीब मामला: अप्राकृतिक सेक्स का आरोपी गिरफ्तार.... दो लड़कों के बीच पनपा प्यार... दो युवकों ने की शादी…. रहने लगे पति-पत्नी बनकर.... युवक को पहनाता था महिलाओं के कपड़े.... फिर जो हुआ.....

 

जशपुर। अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक युवक ने दूसरे युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। दोनों लड़के एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। अब पत्नी के रुप में रह चुके युवक ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। थाना-कुनकुरी में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

6sxrgo

 

 

कुनकुरी क्षेत्र का युवक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2018 से अप्रेल 2021 के मध्य सत्यनारायण सिंह ग्राम-चरईडांड़ के द्वारा युवक को अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर व जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी पीड़ित के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया है, रिपोर्ट पर थाना-कुनकुरी में अपराध क्रमांक 84/2021 धारा 377, 342, 506बी, 34 भा.दं.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

 

 

विवेचना के दौरान आरोपी सत्यनारायण सिंह ग्राम-चरईडांड़ के बारे में पता तलाश किया गया। जो अपने गृहग्राम-चरईडांड़ में होना सूचना मिलने पर तत्काल कुनकुरी पुलिस टीम उसके सकुनत पर जाकर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी सत्यनारायण से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया व पीड़ित के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना पाये जाने से आरोपी सत्यानारायण सिंह उम्र 21वर्ष निवासी-चरईडांड़ थाना-कुनकुरी जिला-जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

 

क्या था मामला

 

नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला सत्यनारायण 2018 में स्कूल में पीड़ित के साथ पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी उसे अपने घर ले गया। सत्यनारायण ने 2019 में उससे शादी कर ली। वह पीड़ित को हमेशा पत्नी की तरह रखता था। वो उसे हमेशा महिलाओं के कपड़े पहनने को कहता था। एक पत्नी की तरह ही घर के पूरे काम-काज कराता था। सत्यनारायण पीड़ित को घर से बाहर भी निकलने नहीं देता था।

 

सत्यनारायण ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घर से भागने पर तंत्र-मंत्र कर उसे खत्म कर देने की बात भी कही। इस डर से पीड़ित ने उसकी पत्नी के रुप में रहना शुरू कर दिया। अप्रैल 2021 में युवक मौका मिलते ही घर से किसी तरह भाग गया। पीड़ित ने बताया कि वह घर पंहुचने के बाद भी तंत्र-मंत्र की बात से डरा हुआ था। घर में रहते हुए तीन महीने बीत जाने के बाद भी जब युवक को कुछ नहीं हुआ तो उसे तंत्र मंत्र की बात झूठी लगी। इसके बाद पीड़ित ने मंगलवार को कुनकुरी थाने में सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस सत्यनारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - वोट दो और छूट पाओ : मतदान के लिए विशेष पहल, वोटिंग के बाद एक हफ्ते तक टॉकीज में मूवी देखने पर मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट....

25/Apr/2024

CG - बंदूक की नोक पर लूट :बेखौफ हुए बदमाश, शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस के हाथ अब तक खाली.....

25/Apr/2024

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या, रोज-रोज शराब के लिए मांगता था पैसे, नहीं देने पर करता था मारपीट…

25/Apr/2024

रोड नहीं तो वोट नहीं मस्तूरी के केंवटाडीह भुतहा में सरपंच व ग्रामीणों में भारी आक्रोश पिछले 5 साल से रोड की समस्या से हैं परेशान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की हैं तैयारी पढ़े पूरी खबर

25/Apr/2024

CG- छात्रा से गैंगरेप : 8 युवकों ने छात्रा को किया किडनैप, फिर इस ने घिनौनी हरकत को दिया अंजाम, शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी छात्रा, बारी-बारी से 8 युवकों ने किया गैंगरेप.....