अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही.................... धनपुॅजी बार्डर पर की गयी कार्यवाही................... 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद.....................

अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

 

धनपुॅजी बार्डर पर की गयी कार्यवाही।

 

6sxrgo

 

गांजा की तस्करी के दौरान नगरनार पुलिस की कार्यवाही।

 

25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।

 

अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये।

 

आरोपी जयपुर (राजस्थान) का निवासी

 

नाम आरोपी :-

 

लक्ष्मीनारायण पुनिया पिता गोपाल लाल पुनिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रेजडी, जिला जयपुर (राजस्थान)

 

जगदपलपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं।

सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु धनपुंजी नाका की ओर रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा धनपुंजी में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान कर पकडा गया। जिससे पूछताछ करने पर जिन्होने अपना नाम लक्ष्मीनारायण पुनिया निवासी जयपुर राजस्थान का होना बताये। उक्त सदिग्ध का विधिवत् तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया।

आरोपी का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी लक्ष्मीनारायण पुनिया के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।

आरोपी के कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 1,25,000/-रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपी लक्ष्मीनारायण पुनिाय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। 

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी :-

निरीक्षक - बुधराम नाग

सउनि. - रेनुराम मौर्य, 

प्र.आर. - खेदु ठाकुर अहिलेश नाग  

आरक्षक - जोगेश्वर कश्यप, लक्ष्मीश्वर नाग, रोहित मरकाम, तिरिथ राम फेकर



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....