ACTOR DINESH PHADNIS PASSES AWAY : नहीं रहे CID के फ्रेडर‍िक्‍स, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलव‍िदा, अस्पताल में ली अंतिम सांसें.....

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आई है। CID ​​में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस ने इस दुन‍िया को अलविदा कह द‍िया है। दिनेश के अच्‍छे दोस्‍त और सीआईडी में दया का क‍िरदार न‍िभाने वाले को-एक्‍टर दयानंद शेट्टी ने द‍िनेश फडनीस के न‍िधन की खबर की पुष्‍ट‍ि की है। दयानंद ने बताया कि द‍िनेश का न‍िधन देर रात 12 बजे हो गया। वह वेंट‍िलेटर पर थे। उन्‍हें मुंबई के तुंगा हॉस्‍प‍िटल में भर्ती किया गया था।  खबर थी कि फडनीस को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।


दयानंद शेट्टी ने एक द‍िन पहले ही मीड‍िया को बताया था कि द‍िनेश को द‍िल का दौरा नहीं पड़ा। वो वेंट‍िलेटर पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। असल में उनका फेफड़ों का इलाज चल रहा था। द‍िनेश के न‍िधन के बाद दयानंद शेट्टी ने ईटाइम्‍स को बताया, ‘हां, वो हमारे बीच नहीं रहे। ये लगभग देर रात 12.8 म‍िनट पर हुआ। मैं अभी उन्‍हीं के घर हूं। इस समय सीआईडी टीम का हर शख्‍स यहां मौजूद है। उनका अंतिम संस्‍कार आज दौलत नगर शमशानघाट में होगा।’

आपको बता दें कि दिनेश फडनीस, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर अपनी फोटो और कॉमेडी वीडियो को लेकर फैंस के बीच बने रहते हैं।  दिनेश फडनीस ने साल 1998 से 2018 तक टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी का हिस्सा रहे। उन्होंने इस शो में बतौर फ्रेडरिक्स बनकर दर्शकों पर काफी दिनों तक राज किया। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सीआईडी के अलावा भी उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्में की हैं। उन्होंने लोगों का पसंदीदा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया है। इसके अलावा वो Super 30 और सर्फरोश जैसी फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर भी नजर आ चुके हैं। 

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
08/Sep/2024

CM विष्णु देव साय डांस VIDEO: मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, लोकधुन पर गजब थिरके, मांदर थामा, देखें वीडियो......

07/Sep/2024

CG ब्रेकिंग: यहां खुलेगा संगीत महाविद्यालय, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा....

07/Sep/2024

CG - सदियों बाद अब रोशन होगा छत्तीसगढ़ का ये गांव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से चमक उठी पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती.....

07/Sep/2024

CG- SI और आरक्षक निलंबित: यहां गंभीर लापरवाही, IG ने की सख्त कार्यवाही....

07/Sep/2024

CG - बहन के घर भाई ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, घर में नहीं था कोई, पेड़ से फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस.....