मशहूर एक्टर का निधन : फिल्मी जगत को एक और बड़ा झटका…महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंदा’ का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता का निधन…मनोरंजन जगत में शोक की लहर...

famous actor Rasik Dave passed away

famous actor Rasik Dave passed away : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता रसिक दवे का निधन हो गया है। रसिक दवे को ‘महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंदा’ के लिए जाना जाता था। उन्होंने मुंबई में ही अपनी आखिरी सांस ली। रसिक दवे ने कई सारे गुजराती नाटकों, गुजराती फिल्मों और कई सारे सीरियल्स में भी काम किया था। इन सबके अलावा वो मशहूर अभिनेत्री केतकी दवे के पति थे। वो तकरीबन दो साल से डायलिसिस पर थे।

रसिक दवे की दोनों किडनियां हो गई थी फेल

 

6sxrgo

famous actor Rasik Dave passed away :  रसिक दवे की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं। पिछले दो साल से ज्यादा समय से मुंबई के एक अस्पताल में डायलिसिस पर थे। वो हर हफ्ते में तीन बार इलाज के लिए अस्पताल जाते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा ही खराब थी। उनका मुंबई के ही एक अस्पताल से इलाज चल रहा था।(Rasik Dave passed away)


 

रसिक को आखिरी बार देखा गया था सीरियल ‘संस्कार-धारोहर अपनों की’ में

famous actor Rasik Dave passed away :  रसिक दवे को आखिरी बार कलर्स टीवी चैनल के सीरियल ‘संस्कार-धारोहर अपनों की’ में देखा गया था। इस सीरियल में उन्होंने करसनदास धनसुखलाल वैष्णव की भूमिका निभाई थी। ये शो केशवगढ़ में रहने वाले एक आज्ञाकारी और संस्कारी बेटे की कहानी को बयां करता था और परिवार के सदस्यों को एकजुट करने के लिए समर्पित था।(Rasik Dave passed away)

अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते थे रसिक दवे

famous actor Rasik Dave passed away :  रसिक दवे इससे पहले सोनी टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘एक महल हो सपनों का’ में नजर आए थे। ये शो 1000 एपिसोड पूरा करने वाला पहला हिंदी शो माना जाता है। ये शो एक गुजराती बिजनेस टायकून के इर्द-गिर्द घूमता है, जो कि अपने चार बेटों के साथ रहता है। इस शो में रसिक दवे ने इकलौते बेटे शेखर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले फेमस शो ‘ब्योमकेश बख्शी’ में देखा गया था। ये शो एक फेमस जासूस पर आधारित कहानी थी।(Rasik Dave passed away)

रसिक दवे ने कई फिल्मों में किया है अभिनय

famous actor Rasik Dave passed away :  रसिक दवे ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया जिनमें 4 टाइम्स लकी, स्ट्रेट, जयसुख काका और मासूम, ईश्वर, जूठी अहम हैं। उनकी पत्नी केतकी दवे भी टीवी और फिल्मों की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ और फिल्म ‘कल हो न हो’ में सैफ अली खान की मां का रोल किया था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर

26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....

26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......

26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...