CG ब्रेकिंग :- विधानसभा के एडिशनल सिकरेट्री जीएस मूर्ति का निधन, कोरोना ने ले ली जान,15 दिन से जारी था कोरोना का उपचार….

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अतिरिक्त सचिव जीएस मूर्ति का इलाहाबाद में निधन हो गया. कोरोना संक्रमित मूर्ति इलाज के लिए पखवाड़े भर से अस्पताल में भर्ती थे. मूर्ति का अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त सचिव जीएस मूर्ति के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी डॉक्टर बेटी बेहतर उपचार के लिए इलाहाबाद ले गई थीं. लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उनको दिल्ली स्थित अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी. उनको शिफ्ट किया जाता इसके पहले ही उनका निधन हो गया.

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

लंबे समय बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें मैक्स दिल्ली शिफ्थ करने की तैयारी की जा रही थी। मैक्स के डाक्टरों से इस संबंध में बात भी हो गई थी। मगर इससे पहले वे गुजर गए। आज सुबह नौ बजे उन्होंने अंमित सांस ली।

 

मूर्ति मध्यप्रदेश विधानसभा से राज्य के बंटवारे के बाद छत्तीसगढ़ आ गए थे। और अभी उनके रिटायरमेंट में दो बरस बाकी था। इसलिए समझा जाता था कि वे विधानसभा सचिव की कुर्सी तक पहुंच जाएंगे। मूर्ति के पिताजी का छह महीने पहले ही रायपुर में स्वर्गवास हुआ था। जीएस मूर्ति के छोटे भाई डाॅ. रमणेश मूर्ति अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज के डीन हैं। मूर्ति की एक बेटी अमेरिका से इलाहाबाद पहुंच गई थी।

मूर्ति का अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा। इलाहाबाद से उनका शव लेकर बेटी, दामाद रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक यहां पहुंचेंगे। उनका अंतिम संस्कार कल 5 जून को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बलोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज, विश्व हिंदू परिषद् के मातृशक्तियों ने करवाया सुंदरकांड और महाभंडारा...

25/Apr/2024

CG - हर संभव फाऊंडेशन के द्वारा दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में शरबत वितरण एवं घट स्थापना प्याऊ घर प्यास भक्त जनों को ठंडा शुद्ध जल प्रदान करने हेतु 5घड़े 5स्टैंड एवं सकोरे का दान किया गया...

25/Apr/2024

CG - रेल्वे स्टेशन, यह रेल नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है, जो रेल नहीं चला पाये वे देश को 10 साल तक कैसे चलाये है उसका अनुमान लगाया जा सकता है...

25/Apr/2024

CG - जगदलपुर की निहारिका मोदी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि...

25/Apr/2024

CG - कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार...