OMG: शादी के बाद टॉयलेट नहीं जा सकते दूल्हा-दुल्हन.... शादी के तीन दिन बाद तक नवविवाहित जोड़े के शौचालय जाने पर पाबंदी.... इस अजब-गजब रिवाज के बारे में जान हो जाएंगे हैरान......

नयाभारत डेस्क। हर धर्म, समुदाय और देश में शादी को लेकर अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं लेकिन कई बार ऐसे रीति-रिवाज भी देखने को मिल जाते हैं जो आपको अचरज में डाल देते हैं। क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां पर शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन शौचालय नहीं जा सकते हैं। शादी के तीन दिन बाद तक नवविवाहित जोड़े के शौचालय जाने पर पाबंदी रहती है। शादी के बाद ये अनोखी रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग नामक समुदाय में निभाई जाती है। रस्म बहुत ही कड़ाई के साथ निभाई जाती है।

 

 

 

6sxrgo

इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय, बिरादरी के लोग इस रस्म को बहुत महत्वपूर्ण समझते हैं, और इस रस्म को वो पूरी संजीदगी के साथ निभाते हैं। इस रिवाज के पीछे मान्यता है कि शादी एक पवित्र समारोह होता है यदि वर-वधू शौचालय जाते हैं तो उनकी पवित्रता भंग होती है और वे अशुद्ध हो जाते हैं, इसलिए शादी के तीन दिन तक दुल्हा-दुल्हन के शौचालय जाने पर पाबंदी रहती है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे अपशगुन मानते हैं। 

 

 

इंडोनेशियां के टीडॉन्ग समुदाय में इस रस्म को निभाने के पीछे एक और कारण है कि नवविवाहित जोड़ो को बुरी नजर से बचाना। इस बिरादरी के लोगों की मान्यताओं के अनुसार जहां पर मल त्याग किया जाता है वहां गंदगी होती है, जिसके कारण वहां पर नकारात्मक शक्तियां होती है। अगर दुल्हा-दुल्हन शादी के तुरंत बाद शौचालय जाते हैं तो उनपर नकारात्मता का प्रभाव हो सकता है। जिससे उनके दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं और नवविवाहित जोड़े की शादी टूट सकती है।

 

 

इस समुदाय के लोग मानते हैं अगर शादी के तुरंत बाद दुल्हा-दुल्हन शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो ये उनके लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में दोनों में से किसी एक की जान पर खतरा हो सकता है जिससे उनकी नई शादी-शुदा जिंदगी नष्ट हो सकती है। शादी के तीन दिनों तक दुल्हा-दुल्हन को कोई परेशानी न हो और वे रस्म को अच्छे से निभा सकें इसके लिए उन्हें कम खाना-पानी दिया जाता है और इस बात का ध्यान रखा जाता है कि वे शौचालय न जाएं। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....