CG ब्रेकिंग :- कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार पर लगाया जानबूझकर यूरिया-DAP नहीं देने का आरोप, मंत्री चौबे बोले - यह नेशनल क्राइम….पढ़िये क्या कुछ कहा…..

डेस्क :- 

छत्तीसगढ़ में यूरिया-DAP की किल्लत राज्य और केंद्र सरकार के बीच नए विवाद की वजह बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने रविवार को केंद्र सरकार पर जानबूझकर प्रदेश को खाद नहीं देने के आरोप लगाए। चौबे ने कहा, ‘यह नेशनल क्राइम है।'

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मानसून का सीजन खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। खरीफ की बोनी शुरू हो चुकी है। हमारे यहां खरीफ का रकबा बढ़ता जा रहा है। हमने केंद्र सरकार से यूरिया, पोटाश, फास्फेट इस प्रकार से 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की मांग की थी। केंद्र ने इसका अनुमोदन भी किया। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ को आवंटित खाद नहीं मिल रही है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

रविंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश काे पर्याप्त मात्रा में खाद भेजा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार कम खाद दे रही है। खाद आपूर्ति में छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव के आरोप लगाते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में निर्णय नहीं ले रही है, यह नेशनल क्राइम है।

‘छत्तीसगढ़ के किसानों की संपन्नता नहीं देख पा रही भाजपा’

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ के किसानों की संपन्नता नहीं देखी जा रही है। आखिर भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों को अपना दुश्मन क्यों मान रही है? रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा की डी पुरंदेश्वरी, शिवप्रसाद, दुष्यंत कुमार सभी यहां आए लेकिन किसी ने किसानों की बात नहीं की। 

इन्हें केवल कुर्सी का मोह है। महामारी के बीच सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी के लिए कहा था, ‘आप शुतुरमुर्ग बनकर नहीं रह सकते।’ किसानों के मामले में यही टिप्पणी उनके लिए फिट बैठती है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG- 2 कांस्टेबल सस्पेंड: जवानों को चकमा देकर कैदी फरार,लापरवाह पुलिस पुलिसकर्मी पर SSP का एक्शन...2 पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित...

29/Mar/2024

CG NAXALITE NEWS : चुनाव ने पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, ग्रामीण की हत्या, दहशत का माहौल

29/Mar/2024

CG - रेत माफियाओं पर सख्त हुई सरकार,रेत माफियाओं के ठिकानों पर छापा,खनिज विभाग ने बड़े पैमाने में ट्रैक्टर सहित अवैध रेत को किया जब्त.....

29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकती है कांग्रेस के इस लोकसभा के प्रत्याशी की टिकट?...अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...