अलर्ट: पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा शक्तिशाली सौर तूफान.... पृथ्वी पर विनाशकारी खतरा.... 16 लाख KM की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है महाविनाशक तूफान.... आज मचा सकता है तबाही......

नई दिल्ली। अगले दो दिन धरती के लिए बेहद अहम हैं। इसकी वजह सोलर स्टॉर्म है। सूरज से उठा यह तूफान करीब 16 लाख प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा है। शक्तिशाली सौर तूफान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यह सोमवार तक धरती से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इसके कारण सैटेलाइट सिग्नल बाधित हो सकते हैं।

 

महाविनाशक सौर तूफान करेगा तबाह

 

 

6sxrgo

वैज्ञानिकों ने कहा कि इसके साथ ही विमानों की उड़ान, रेडियो के सिग्नल और मौसम पर भी प्रभाव पड़ सकता है। ये सौर तूफान सूर्य के वायुमंडल में पैदा हुआ है, इसके कारण चुंबकीय क्षेत्र के प्रभुत्व वाला अंतरिक्ष का एक क्षेत्र काफी ज्यादा प्रभावित हो सकता है। वहीं जो लोग उत्तरी या दक्षिणी अक्षांशों पर रहते हैं, उन्हें रात के वक्त खूबसूरत ऑरोरा दिखाई दे सकता है। 

 

ऑरोरा ध्रुव के पास रात के समय आसमान में चमकने वाली रोशनी को कहते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने तूफान की रफ्तार 1609344 किलोमीटर प्रति घंटा बताई है। एजेंसी का कहना है कि इसकी गति और ज्यादा भी हो सकती है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरिक्ष में महातूफान आ जाए, तो उससे धरती के लगभग सभी शहरों की बिजली जा सकती है। जो कि बिल्कुल अच्छी खबर नहीं है।

 

धरती पर क्या होगा इसका असर?

 

इस सौर तूफान के कारण धरती का बाहरी वायुमंडल गर्म हो सकता है, जो सीधा सैटेलाइट्स को प्रभावित करेगा। इसका असर फोन के सिग्नल, सैटेलाइट वाले टीवी और जीपीएस नैविगेशन पर होगा, जिससे इनमें रुकावट आ सकती है। वहीं पावर लाइन में करंट आने का भी खतरा बना रहता है, जो ट्रांसफॉर्मर को उड़ा सकता है। हालांकि धरती का चुंबकीय क्षेत्र इसके खिलाफ सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, इसलिए ऐसा होने का आशंका ना के बराबर ही रहती है।

 

पहले भी आया था सौर तूफान

 

सौर तूफान पहली बार नहीं आ रहा है, इससे पहले साल 1989 में भी यही घटना हुई थी। उस समय तूफान के कारण कनाडा के क्यूबेक शहर की बिजली करीब 12 घंटे के लिए चली गई थी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इससे भी कई साल पहले 1859 में जियोमैग्नेटिक तूफान आया था। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे