CG- उप-तहसील का ऐलान BIG NEWS: यहां को बनाया जायेगा उप-तहसील.... सड़क निर्माण, मिनी स्टेडियम, स्वास्थ्य केन्द्र की भी घोषणा.... पढ़िए मुख्यमंत्री भूपेश की घोषणाएं.....

Announcements of Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel, Announcement to create sub-tehsil

कोरिया जिले के सोनहत विधानसभा के ग्राम रामगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं-

1. रामगढ़ में उप-तहसील बनाने की घोषणा।

2. रामगढ़ से कोटडोल तक सड़क निर्माण की घोषणा।

 

6sxrgo

3. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन।

4. रामगढ़ में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा।

5. रामगढ़ में मोबाइल टावर की स्थापना की घोषणा।

6.रामगढ़, नटवाही, सिंघोर, इतवार, उज्ञाव, अमृतपुर, खैरवारीपारा, चुलादर, गरनई, झापर सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाई जाएगी।

 

बहरासी में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं

 

1. विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति

 

2. बहरासी हायर सेकंडरी स्कूल का नया भवन बनेगा

 

3. रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

 

4. जनकपुर -कोटाडोल सड़क के प्रभावितों के मुआवजे के लिए तीन करोड़ रुपए की घोषणा

 

5. माड़ीसराई में विद्युत उपकेंद्र

 

6. क्षेत्र के बिजलीविहीन 26 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी

 

7. केल्हारी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी

 

8. केल्हारी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा 

 

9. कुवांरपुर और नागपुर को उपतहसील का दर्जा दिया जाएगा

 

10. जनकपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया जाएगा

 

स्थानीय विधायक गुलाब कमरो की मांग पर मुख्यमंत्री ने रजौली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएं-

 

1. कटगोड़ी, दूल्हीधार में एनिकट निर्माण।

 

2. रजौली में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना।

 

3. रजौली हाई स्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन।

 

4. सोनहत ब्लॉक के ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवा टोला, कचोहर तक विद्युतीकरण।

 

5. किशोरी से कचोहर मार्ग में तथा नवा टोला से देवतीडांड मार्ग पर नवीन पुलिया का निर्माण।

 

6. सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरयुक्त अस्पताल के तौर पर उन्नयन।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामगढ़ में बालिका हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस टीम के खिलाड़ी कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के दूरस्थ गांवों से आते हैं, इन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी भागेदारी की है। टीम की खिलाड़ियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने गोल पोस्ट में गोल भी दागा।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात में संबोधित करते हुए हास्य में कहा जब वे छोटे थे तो चरवाहे लोगों के साथ चले जाते थे। शाम को देर से आने पर डांट पड़ती थी। मुख्यमंत्री ने यहां लोगों की समस्याएं सुनी, उनसे बात करते हुए घुघरा गांव की मंजू ने बताया कि उसने 70 हजार का गोबर बेचा, राशि का उपयोग घर बनाने किया और मोबाइल खरीदी। 

 

रामगढ़ की प्रज्ञा साहू ने कहा उसे सिर दर्द की शिकायत थी, हाट बाजार गई तो मोबाइल वेन देखा, जिसमें आपकी तस्वीर लगी थी वहां मैंने चेकअप कराया तो पता लगा कि बीपी लो है। मुझे दवाई दी गई जिसके बाद से अब मैं ठीक हूं। मुख्यमंत्री ने प्रज्ञा से कहा कि बीच-बीच में चेकअप कराते रहना।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे