ARMY DAY 2022 : देशभर में मनाया जा रहा है सेना दिवस,तिरंगा हमारा है शान . . . अपनों को ऐसे दें आर्मी डे की शुभकामनाएं…..जानें Army Day क्‍यों मनाया जाता है…. जानिए इस दिन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य……

.......

नई दिल्ली। भारतीय थल सेना के लिए आज बेहद ही खास दिन है। दरअसल, वर्ष 1949 में इसी दिन फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। सेना की कमान लेने के बाद फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष यह दिन ‘आर्मी डे’ के रूप में मनाया जाता है।

बता दें कि इस दिन राजधानी दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान पूरा देश थल सेना की अदम्य साहस, वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद करता है। आज यानी 15 जनवरी 2022 के दिन 74वां आर्मी दिवस मनाया जा रहा है।

 

6sxrgo

भारतीय आर्मी का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था। सेना पर देश की आजादी से पहले ब्रिटिश कमांडर का कब्जा था। इसके बाद साल 1947 में जब देश आजाद हुआ, तब भी भारतीय सेना का अध्यक्ष ब्रिटिश मूल का ही होता था। करीब 2 साल बाद 15 जनवरी 1949 में आजाद भारत के आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर ने भारतीय सेना की कमान भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल के एम.करियप्पा को सौंपी थी। इसके बाद ही वहे आजाद भारत के पहले भारतीय सैन्य कमांडर बने थे। भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में ये शामिल है। इसलिए 15 जनवरी को हर साल भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आर्मी डे को मनाने का मकसद उन सभी शहीदों को सलाम करना भी है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए और उन सैनिकों को भी सलाम करना है जो देश की सेवा में लगे हुए हैं।

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: ना जुबान से, ना निगाहों से

ना जुबान से, ना निगाहों से

ना दिमाग से, ना रंगों से

ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से

आपको इंडियन आर्मी डे मुबारक

डायरेक्ट दिल से

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: जिनमे अकेले चलने के हौसले होते हैं

जिनमे अकेले चलने के हौसले होते हैं

एक दिन उन्ही के पीछे काफिले होते हैं

सेना है तो हम हैं!

भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,

कभी तपती धूप में जलकर देख लेना,

कैसे होती है है हिफाजत मुल्क की,

कभी सरहद पर चल के देख लेना..

Happy Indian Army Day 2022

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी

तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी,

वतन परस्ती है वफा-ए-जिंदगी,

देश के लिए मर मिटना कबूल है हमें,

अखंड भारत के स्वप्न का जुनून है हमें

भारतीय सेना दिवस की बधाई

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022:लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

उछल रहा है जमाने में

नाम-ऐ-आजादी! शहीदों को नमन

जय हिंद जय भारत

Happy Army Day 2022

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: जो अब तक ना खौला

जो अब तक ना खौला,

वो खून नहीं पानी है,

जो देश के काम ना आए,

वह बेकार जवानी है..

भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: जो पूरी रात जागते हैं जरूरी नहीं

जो पूरी रात जागते हैं जरूरी नहीं

वो सिर्फ आशिक ही हो,

वो देश पर मर मिटने वाला जवान

भी हो सकता है.

Happy Indian Army Day 2022

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना

नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना

ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना

जो कुर्बान हुए उनके लफ़्ज़ों को आगे बढ़ाना

खुद के लिए नही ज़िन्दगी वतन के लिए लुटाना

इंडियन आर्मी डे की शुभकामना

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: ना जुबान से, ना निगाहों से

ना जुबान से, ना निगाहों से

ना दिमाग से, ना रंगों से

ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से

आपको इंडियन आर्मी डे मुबारक

डायरेक्ट दिल से

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: ये बात हवाओं को बताये रखना

ये बात हवाओं को बताये रखना

रौशनी होगी बस चिरागों को जलाये रखना

लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की

ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना

हैप्पी इंडियन आर्मी डे

 

HAPPY INDIAN ARMY DAY 2022: आज़ादी की कभी शाम नहीं होने देंगे . . . 

आज़ादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,

शहारी की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।

बची हो जो ए बूंद भी गरम लहू की 

तब तक भारत का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।

भारतीय सेना को सलाम..



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....