CG ब्रेकिंग: रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार.... जबरदस्ती किया दुष्कर्म.... फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर 12 सालों तक किया यौन शोषण.... फिर जो हुआ.... जान हो जाएंगे हैरान.....


 धमतरी 1 जुलाई 2021। दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है।️ शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।️ फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर कई वर्षों तक यौन शोषण किया।️ भा द वि एवं पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। थाना कुरुद पुलिस एवं साइबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही की है।

 

 

 

6sxrgo

           
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक को प्रार्थिया 30 मार्च को थाना कुरुद में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुरुद निवासी बादल चंद्राकर ने उसे नाबालिक अवस्था में बहला-फुसलाकर शादी कर पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा उसका फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने धमकी देकर विगत 12 वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण किया। 

 

 

शादी करने के लिए कहने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर आरोपी बादल चंद्राकर के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 294, 376, 506 भा.द.वि. एवं 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी बादल चंद्राकर की लगातार पतासाजी की जा रही थी किंतु अपराध कायमी के बाद से वह अपने सकुनत से फरार था। विवेचना क्रम में तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर बारीकी से विश्लेषण किया गया तथा आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर भी लगाए गए।

         

 

 इसी दौरान मुखबिर सूचना पर थाना कुरूद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने डीडी नगर रायपुर में दबिश दी। आरोपी बादल चंद्राकर के मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी बादल चंद्राकर पिता राधेश्याम चंद्राकर उम्र 28 वर्ष साकिन पुराना बाजार चौक कोऑपरेटिव बैंक के बाजू कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया है।

            



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

Massive discount on iPhone 13: भारत में iPhone 13 की कीमतों में भारी गिरावट, फ्लिपकार्ट पर अब तक की सबसे कम कीमत...

29/Mar/2024

Coffee For White Hair: बिना केमिकल के सफेद बालों को काला बनाने का असरदार नुस्खा है कॉफी, बस जान लीजिए इस्तेमाल करने का सही तरीका....

29/Mar/2024

UPI payments: PhonePe यूजर्स अब UAE में भी कर सकेंगे UPI ट्रांजेक्शन, कंपनी ने NEOPAY से की साझेदारी....

28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।