Mp assistant professor vacancy 2022-23:
नया भारत डेस्क : एमपी में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों (Assistant Professor Vacancy 2022) पर भर्तियां निकाली हैं। सरकार बेरोजगारी को खत्म करने के लिए लगातार वैकेंसी निकली है। प्रदेश मं रोजगार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने 500 से ज्यादा पदों पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। पहली बार शासकीय महाविद्यालय में योग विज्ञान के नियमित पद स्वीकृत किए गए है। इसके लिए आठ नवीन आदर्श महाविद्यालय के लिये 536 पद की स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए है। एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने 536 पदों पर भर्ती की जाएगी। (Assistant Professor vacancy 2022-23)
भरे जाएंगे 536 पद
mp assistant professor vacancy 2022-23: प्रदेश में पहली बार शासकीय महाविद्यालय में योग विज्ञान के नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। इन महाविद्यालयों में अगले अकादमिक वर्ष से अध्यापन शुरु होगा। इसके लिए 336 एकेडमिक और 200 नॉन एकेडमिक (कुल 536) पद भरे जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया से पहले पूरी कर दी जाएगी। इन कॉलेज में अगले एकेडमिक साल से पढ़ाई शुरू होगी। नए कॉलेज के 5 जिलों में बिल्डिंग्स बनकर तैयार हैं। 336 प्रोफेशन और असिस्टेंट ऑफिसर और 200 पद एडमिनिस्ट्रेशन और ऑफिस स्टाफ के लिए हैं। (Assistant Professor vacancy 2022-23)
इन पदों पर होगी भर्ती
mp assistant professor vacancy 2022-23: असिस्टेंट प्रोफेसर के 300, प्रिंसिपल 8, स्पोर्ट्स ऑफिसर 8, लाइब्रेरियन 8, हेड क्लर्क 8, अकाउंटेंट 8, सहायक ग्रेड एवं सहायक ग्रेड 1-2 8-8, सहायक ग्रेड-3 16, लैब टेक्नीशियन 40, बुक लिफ्टर 8, इसके अलावा वेटर, स्वीपर, चौकीदार और चपरासी सभी पदों पर भर्ती की जाएगी। (Assistant Professor vacancy 2022-23)
इन 8 जिलों को मिलेगा लाभ
mp assistant professor vacancy 2022-23: राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग की रूसा परियोजना में 8 नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय दमोह, राजगढ़, बड़वानी, छतरपुर, गुना, खण्डवा, सिंगरौली, एवं विदिशा के लिये 336 शैक्षणिक और 200 अशैक्षणिक कुल 536 पद के सृजन की स्वीकृति के आदेश जारी किए गए है।