राशिफल : गणेश चतुर्थी के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इनका आज दिन….इन छह राशियों पर ग्रह-नक्षत्र, धन प्राप्ति के संकेत…इन्हें मिलेगा शुभ व लाभ का साथ, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

 

नयाभारत 10 सितम्बर 2021 । आज दिन शुक्रवार है। देखें आज का राशिफल...

 

 

6sxrgo

 

    आज का राशिफल

 

शुक्रवार को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. धार्मिक दृष्टि से इस तिथि का विशेष महत्व है. इस तिथि को गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है. इस तिथि से ही गणेश उत्सव का आरंभ होता है. आज का दिन धन और व्यापार आदि को लेकर कैसा रहेगा जानते हैं, मेष से मीन राशि तक का राशिफल-

 

 

 

मेष राशि

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगें। ऑफिस के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरे जरूर हो जायेंगे। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

वृष राशि

आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके दोस्त या परिवार के लोगों से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चो पर कंट्रोल करना होगा।

 

 

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के जो लोग ड्राईफ्रूट का व्यापार करते हैं। आज उन्हें अधिक फायदा होगा। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

 

 

कर्क राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ जायेगी। उधार के लेन-देन से भी बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे। लेकिन, समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

 

 

सिंह राशि

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखें। कोई ऐसी बात कहने से बचें  जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यवसायिक समस्याओं को आसानी से सुलझा सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेंगी और आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

 

 

 

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज मन लगाकर कार्य करना होगा, यदि ऐसा नहीं किया, तो उनका कोई कार्य बिगड़ सकता है। यदि आपने व्यापार में किसी बड़ी डील को फाइनली किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उतम रहने वाला है। भाइयों की मदद से आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। व्यापार में भागदौड़ अधिक होने के कारण मौसम के प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकते है, जिसके कारण आपको परेशान हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य में आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपने संतान के लिए कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो अवश्य करें क्योकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

 

 

 

वृश्चिक राशि
यदि आपने किसी नए व्यवसाय को किया था, तो उसमें अब आपके प्रयास हर रंग लाएंगे, जिसे देखकर आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आपको अपनी खुशी का ज्यादा दिखावा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको आपके शत्रुओं की नजर लग सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपके पिताजी को कोई  रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

 

 

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से कुछ सुझावों की आवश्यकता होगी। भाइयों के सहयोग से आज आपको पारिवारिक बिजनेस में मदद मिलेगी। आज आपके ससुराल पक्ष के आपको आपको कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा। अच्छे कार्य में आज आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनको आज कोई समस्या हो सकती है।

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा व आपके सुझाव से आज कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्य मे आज आपकी रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने दिल व दिमाग दोनों की सुननी होगी तभी किसी निर्णय को ले और किसी के बहकावे में ना आए। आज आप अपने परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 

 

कुंभ राशि
आज यदि आपको आपके व्यापार में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज किसी मामले में निराशा हाथ लग सकती है। यदि ऐसा हो, तो परेशान ना हो, लेकिन जमीन जायदाद संबंधी आज के मामले में आपको लेनदेन से दूर रहना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आप के लिए कोई बहुत बड़ा नुकसान करवा सकता है।

 

 

मीन राशि
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा। व्यापार में प्रतिद्वंदी भी आज आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। धन के साथ आज आपकी अन्य सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, जिसे देख कर आपका और आपके परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप वृद्धजनों की सेवा में व्यतीत करेंगे व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे