राशिफल: रविवार को इन राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार.... इनकी पारिवारिक समस्याएं होंगी दूर..... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......

नयाभारत 11 जुलाई 2021। आज दिन रविवार है। देखें आज का राशिफल.... 
 
 
आज का राशिफल
 

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)


आज के दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। बचते बचते घर एवं बाहर कई ऐसे प्रसंग बनेंगे जिनसे ना चाहकर भी क्रोध आएगा परिस्थिति को देखकर ही निर्णय लें अन्यथा आपके लिए आने वाला समय परेशानी भरा हो सकता है। वैसे तो आज आप प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे लेकिन जहां व्यक्तिगत स्वार्थ की बात आएगी वहां समझौता नहीं करेंगे। धन की आमद परिश्रम के बाद आशानुकूल हो जाएगी फिर भी संतोष ना होने पर अनर्गल साधनों से धन कमाने का प्रयास करेंगे। किसी जानकर को धोखा देने पर अपमानित हो सकते हैं। लोभ से बचें अन्यथा स्नेह संबंधों में खटास आएगी। संध्या के समय घर में किसी बड़े खर्चे को लेकर मतभेद हो सकते हैं। घरेलू अथवा कार्य रोजगार के उद्देश्य से यात्रा होगी इससे ज्यादा लाभ की अपेक्षा ना रखें। तीखे एवं मादक भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट दर्द कब्ज उल्टी की शिकायत हो सकती है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


आज का दिन भी आपको किसी न किसी रूप में आर्थिक लाभ कराएगा। लेकिन आज इसके लिए बेवजह की सरदर्दी भी मौज लेनी पड़ेगी।  सेहत रहेगी स्वभाव में भी तेजी रहेगी लेकिन कार्य करने की शैली धीमी रहने के कारण किसी आवश्यक कार्य में विलंब होगा इस वजह से इसके पूर्ण होने में भी संदेह रहेगा। आज कोई पुराना कार्य जिससे आप लाभ की संभावना लगाए हुए थे उसके अक्समात बिगड़ने से मन निराश होगा। लेकिन तुरंत ही कोई अन्य कार्य अथवा सौदा मिलने से राहत भी मिलेगी आज विनम्रता से धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है इसका ध्यान रखें। परिवार में कुछ समय के लिए अशांति का वातावरण बनेगा परिजनों की धैर्य हीनता के कारण आपस में टकराव की स्थिति बनेगी। सर्द गर्म, मूत्राशय में विकार एवं गला बैठने से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

 

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)


आज के दिन आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। प्रत्येक कार्य को दूर दृष्टि से विचार कर ही करें तो दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से संतोषजनक रहेगा। अन्यथा बाद में भाग्य को कोसना पड़ेगा आज दिन में आपको कई बार लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा इनमें परिजन भी शामिल रहेंगे अनदेखा करना ही बेहतर है। अन्यथा एक बार दिनचर्या व्यवस्थित होने पर इसे सुधार नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी अरुचिकर व्यक्ति अथवा सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने से आय के मार्ग सीमित होंगे फिर भी जरुरत के अनुसार धन की आमद किसी ना किसी तरह हो ही जाएगी। आज सरल मार्ग की अपेक्षा अनैतिक साधनों से धन कमाना ज्यादा आसान रहेगा जोखिम होने पर भी परिणामों की चिंता किए बिना भाग्य आजमाएंगे। शेयर सट्टे अथवा शेयर में निवेश करने से बचें हानि हो सकती है।  परिजनों की छोटी मोटी उद्दंडता को अनदेखा करें अन्यथा अशांति फैलेगी सेहत पुराने रोगों को छोड़ ठीक ही रहेगी।

 

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


आज के दिन आप अपनी मर्जी के मालिक रहेंगे। स्वतंत्र स्वभाव होने के कारण किसी के दबाव में नहीं आएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी। घरेलू कार्यों में लापरवाही के चलते परिजनों से अनबन होगी। महिलाओं का स्वभाव इसके विपरीत रहेगा आलस्य होने पर भी अपने कार्यों को समय से थोड़ा आगे पीछे लेकिन करेंगी जरूर। लेकिन मध्यान्ह बाद कोई कामना पूर्ति ना होने पर नाराज भी हो सकती है। जिसके फलस्वरुप घर में अव्यवस्था फैलेगी मध्यान्ह के बाद सेहत साथ ना देने पर भी परिजनों की प्रसन्नता हेतु कोई कार्य बे मन से करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र से अक्समात बुलावा आने पर मजबूर होंगे लेकिन इसका कुछ ना कुछ ना लाभ अवश्य मिलेगा। संध्या का समय मित्र परिचितों के साथ हास्य भरा वातावरण मिलने से मानसिक एवं शारीरिक कष्ट भूल जाएंगे। वाले कार्य खासकर गहरे जल से बचकर रहें।

 

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


आज का दिन मध्यान तक आपके लिए विशेष उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पूर्व में बरती किसी अनियमितता के चलते मन भय से व्याकुल रहेगा। आज किसी पुराने जानकार अथवा व्यवहार के ऊपर निकट भविष्य में होने वाला लाभ हानि निर्भर करेगा। कार्य व्यवसाय में लोगों के आश्वासन पर ही निर्भर रहना पड़ेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसमें  रुकावटें आएंगी ले देकर अपना काम निकालना पड़ेगा। मध्यान तक दिमाग भविष्य की उधेड़बुन में उलझा रहेगा संध्या के आसपास  किसी महत्वपूर्ण कार्य के थोड़ा बहुत बनने से मनसे बड़ा बोझ उतरेगा परिजनों को भी  मानसिक राहत मिलेगी। छोटी-मोटी सफलता मिलने पर आत्मविश्वास ना खोएं भविष्य की योजना पर तुरंत कार्य आरंभ करें। धन लाभ होगा लेकिन तुरंत ही व्यर्थ के कार्यों पर खर्च हो जाएगा। स्वभाव में विनम्रता रखें अन्यथा किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। मानसिक तनाव के चलते शरीर में छोटे-मोटे विकार बन सकते हैं।

 

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत स्वार्थपूर्ण रहेगा। विशेषकर आज परिजनों से मतलब का संबंध रखेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि व्यवहार कुशल बनेगी लेकिन आपके प्रत्येक व्यवहार में कुछ ना कुछ स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सम्मान तो मिलेगा लेकिन जिस लाभ की तलाश में रहेंगे उसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म अवश्य लगानी पड़ेगी। आज की परिस्थिति को देखते हुए यह आवश्यक भी रहेगी। सहज साधनों से लाभ नहीं हो पाएगा आयात निर्यात एवं दूर प्रदेशों के व्यापार में निवेश करना लाभदायक रहेगा। धन की आमद सामान्य से उत्तम होगी लेकिन अक्समात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें बनते कार्य में विघ्न डाल सकता है। पारिवारिक वातावरण में सुख सुविधा मिलने पर भी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। श्वसन संबंधित कष्ट अथवा चर्म रोग की शिकायत हो सकती है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


आज का दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति कराएगा। दिन के आरंभ में थोड़ा आलस्य प्रमाद रहेगा लेकिन धीरे-धीरे दिनचर्या में गति आने लगेगी। आज परिजनों की मनोकामना पूर्ति करने पर भरपूर स्नेह मिलेगा। मित्र मंडली में भी आवश्यकता के समय सहयोग करने पर आप का दबदबा कायम होगा। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा आशा नहीं रखेंगे फिर भी थोड़े समय में किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। धन की आमद आज कमी रह जाएगी फिर भी परेशान नहीं होंगे। आज धर्म-कर्म की जगह शारीरिक सुख एवं मनोरंजन को अधिक महत्व देंगे। दोपहर के बाद का अधिकांश समय पर्यटक स्थल की यात्रा एवं मनोरंजन में व्यतीत होगा उस पर खर्च भी विशेष करेंगे। उत्तम वाहन एवं भोजन  का सुख मिलेगा। आज घरेलू कार्य करते समय अथवा चलते समय चोट आदि लगने का भय है सतर्क रहें।

 

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


आज के दिन आप धर्म अध्यात्म में रुचि लेंगे। इसका कारण दैनिक जीवन का संघर्ष एवं विविध परेशानियां भी हो सकता है। रोजगार के लिए अनचाही यात्रा एवं भागदौड़ करनी पड़ेगी इसकी वजह से परिवार में ताल मेल बैठाने में दुविधा भी होगी। आज आपके विचारे अधिकांश कार्य दौड़-धूप करने के बाद भी सफल होने संदिग्ध रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर सहयोग एवं व्यवसाय दोनों केई गति धीमी रहने से परेशानी होगी। धन की आमद युक्ति मुक्ति से अवश्य होगी लेकिन परिवार में किसी की बीमारी अथवा कर्ज के चलते खर्च भी हो जाएगी। आज अपना सर्वस्व देने के बाद भी परिजनों को संतुष्ट करना मुश्किल ही रहेगा फिर भी परिश्रम में कमी ना रखें आने वाला समय आपके लिए लाभदायक हो सकता है। लोहे के औजार अथवा उपकरणों से कार्य करते समय सावधानी बरतें।

 

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)


आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा कोई भी कार्य जल्दी से करने का मन नहीं करेगा। मध्यान तक दिमाग में उथल-पुथल लगी रहेगी इसके बाद ही किसी परिजन का मार्गदर्शन मिलने से आगे की योजना पर जुट जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आज ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे पुराने आर्थिक व्यवहार कर्ज के लेनदेन को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा जिससे भी मदद की उम्मीद रखेंगे उसी से केवल आश्वासन ही मिलेगा आवश्यकता पड़ने पर ननिहाल पक्ष से भी सहयोग मांगेंगे लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलेगा संध्या के आसपास पुराने परिचित से सहयोग का वादा मिलने के बाद ही मानसिक राहत मिलेगी। आज घरेलू खर्च के अतिरिक्त धर्म-कर्म पर भी वह करना पड़ेगा पारिवारिक वातावरण भी आप की उलझनों के चलते भयभीत रहेगा। आरोग्य बना रहेगा।

 

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)


आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र में बीते कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी संवेदनहीनता एवं अरुचि का व्यवहार स्वयं अथवा किसी परिजन की मनोकामना पूर्ति में बाधक बन सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए किसी नापसंद व्यक्ति का सहयोग अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। व्यवसायिक कारणों से यात्रा के योग भी बन रहे हैं अंत समय में टल भी सकते हैं लेकिन इनसे आज लाभ ही होगा। जोखिम वाले कार्यों शेयर सट्टा आदि में निवेश कर सकते हैं तुरंत ही कुछ ना कुछ शुभ परिणाम सामने आएंगे। आज पारिवारिक वातावरण आपकी अपेक्षा के विपरीत रह सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन होने के कारण घर के सदस्यों में अलग-अलग मत बनेंगे। स्वजनों का विरोध भी देखना पड़ेगा। आज उच्च अथवा निम्न रक्तचाप के कारण शारीरिक  शीथिलता बन सकती है।

 

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


आज भी दिन के पहले भाग में सेहत संबंधित छोटी-मोटी समस्या रहेगी धीरे-धीरे इसमें सुधार आने लगेगा फिर भी कार्यों के प्रति आज लापरवाही करेंगे। जब तक कार्य सर पर ना आ जाएं करने के लिए तैयार नहीं होंगे करेंगे भी तो बड़ी ही मजबूरी मैं विशेषकर घरेलू कार्यो के प्रति अरुचि रहेगी। किसी अन्य का सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर बीच-बीच में धन कमाने के अवसर सुलभ होंगे इसके लिए व्यर्थ का भ्रमण भी करना पड़ेगा लेकिन फिर भी धन व्यर्थ के खर्चों विशेषकर शत्रु पक्ष को शांत करने में खर्च होगा। लेकिन घरेलू खर्च की पूर्ति फिर भी आवश्यकता के समय नही कर पाएंगे। परिवार की महिलाओं से बचकर रहें आप की गलतियों को खोज खोज कर झगड़ा कर सकती है। संध्या के समय मौन रहने का का प्रयास करें आपकी बेतुकी बातें कलह करा सकती हैं। मित्र मंडली के व्यवहार कम ही रखना बेहतर रहेगा।

 

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)


आज के दिन आप प्रत्येक क्षेत्र में अपनी कुशलता का परिचय देंगे। बुद्धि विवेक धैर्य सभी की प्रचुर मात्रा रहने पर भी कोई ना कोई प्रसंग ऐसा खड़ा होगा जिससे अक्समात क्रोध आने पर आसपास का वातावरण खराब होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अनचाहे शत्रु परेशान करेंगे पारिवारिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए आप कठोर कदम भी उठा सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम करने से पीछे नहीं हटेंगे पराक्रम शक्ति भी भरपूर रहेगी। लेकिन भाग्य का साथ कम मिलने से आर्थिक मामले अंत समय में लंबित होंगे अथवा आशा से बहुत कम लाभ देंगे। किसी परिजन के द्वारा अथवा किसी परिजन से बाहरी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र पर अभद्र अथवा उद्दंड व्यवहार करने से पारिवारिक शांति बिगड़ सकती है। धैर्य का परिचय दें अन्यथा विवाद गहरा सकता है। संध्या का समय शांति से बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन यहां भी कुछ ना कुछ मानसिक क्लेश बनेगा। अमल पित्त के कारण परेशानी होगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG - प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, की ये मांग, पढ़े पूरा पत्र....

20/Apr/2024

CG- Boat Accident : महानदी नाव हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को इतने लाख की सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ये निर्देश....

20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....