आज का राशिफल : आज इन राशियों के सितारे बुलंद...इन्हें रहना होगा सतर्क…धन लाभ के हैं प्रबल योग.... इस राशि वाले आज लोगों का भरोसा जीतने में रहेंगे सफल,स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहेगा इनका दिन….जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...….

रायपुर 12 सितम्बर 2021. रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन मोरयाई छठ का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.50 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सुबह लगभग 7.15 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के वृश्चिक राशि में होने से इसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।

 

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से अपने बिगड़ते हुए कामों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी भरपूर मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

 

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको एक के बाद एक काम आता रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने  मे ना कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा संयम से कार्य करना होगा, जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है और आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड भरा रहेगा, लेकिन आपको संतान से आपको कष्ट  मिल सकता है, जिसके कारण आप  परेशान हो सकता है, लेकिन सायंकाल के समय आपको आज कोई अतिथि कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योकि भागदौड़ के कारण आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप शेयर बाजार में कोई निवेश करते हैं, तो आज वह आपको आशा के अनुकूल लाभ दे पाएगा, जिसे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई खुशहाल समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।

 

सिंह राशि

आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आयेगा। आज कोई अच्छी खबर मिलने का योग बना हुआ है।  शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।  किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मिठास आएगी। पारिवारिक संपत्ति बढ़ने से घर में खुशियाँ आएँगी।

कन्या राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर आयेगा। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बना हुआ है। लवमेट के घर आज उनके रिश्तों की बात चलेगी।  परिवार के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी बहन को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आयेगा। आज कोई अच्छी खबर मिलने का योग बना हुआ है।  शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।  किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मिठास आएगी। पारिवारिक संपत्ति बढ़ने से घर में खुशियाँ आएँगी।

 

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपने भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।  इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।  लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नए व्यापार में पैसा लगाने से भविष्य में आपको दो-गुना धन लाभ होगा। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहे तो आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही अड़चने आज समाप्त हो जाएंगी। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार देंगे। शाम को परिवार के साथ मीठा खाएंगे।

 

कुम्भ राशि

आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आप भगवान के दर्शन करेंगे।  आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होते जायेंगे। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरुरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी।

 

मीन राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपका ट्रांसफर आपके मन पसंद एरिये में होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेगा। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। आज दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहने वाला है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....