राशिफल: आज शनिवार को इन राशियों के सितारे बुलंद.... धन लाभ के हैं प्रबल योग.... ये आज कोई बड़ा कदम उठाने से पहले घरवालों की लें सलाह.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

नयाभारत 13 नवंबर 2021। आज दिन शनिवारहै। देखें आज का राशिफल...  

     आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपने पारिवारिक तनाव को कम करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, लेकिन आपको अभी इसी नौकरी में ही टिके रहना अच्छा है। यदि आज आप किसी कार्यों को संयम से करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरे होंगे।

 

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी पर विश्वास करना होगा, तभी वह अपने जीवन में चल रहे तनाव को कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ खर्चे बढे हुए थे, तो वह आज आप उन पर रोक लगाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे।

 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हे लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह मना नहीं कर सकेंगे। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढे़गी, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सुबह से ही आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेंगी। पारिवारिक सुखों का आज आपको सहयोग मिलेगा। भाई व बहन का आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होते रहेंगे। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई मित्र आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। 

कन्या राशि

आज का दिन आज अच्छा रहने वाला है। कारोबार में रोज की अपेक्षा अच्छा मुनाफा होगा। किसी भी तरह का फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है वो अपने कार्य में बदलाव करें तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

तुला राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों की शुरूआत करेंगे तो सफलता मिलेगी। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाए रखने से मधुरता बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आप सोशल मीडिया के जरिए समाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उनका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

धनु राशि 

आज का दिन शानदार रहने वाला है, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सफलता के कुछ नए मौके हाथ लगेंगे जिसे आप जाने नहीं देंगे। ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिलेगा। लवमेट के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है । 

मकर राशि

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनो का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्टनर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती होगी जो आपको व्यापार में फायदा दिलाएगा।

कुंभ राशि 

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आपके मन में सकारात्मक भावनाए आएंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें तो रिश्तों में मधुरता बढे़गी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जाएगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। 

मीन राशि

आज दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे वो सब कुछ हासिल कर सकेंगे जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। नए कार्यों की शुरूआत करने से पहले बड़ों का आर्शीवाद लेना अच्छा रहेगा। आस-पास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। छात्रों को उनकी मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...