राशिफल: स्वतंत्रता दिवस के दिन इन राशि वालों को होगा लाभ.... शुभ योग में इन राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......

नयाभारत 15 अगस्त 2021। आज दिन रविवार है। देखें आज का राशिफल...
 
 
आज का राशिफल

 

 

 

6sxrgo

मेष राशि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

 

वृष राशि
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

 

मिथुन राशि
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव-प्रपोजल मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी। आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 

 

कर्क राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों का आज निपटारा होगा। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। ड्राईफ्रूट का व्यवसाय करने वाले लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

 

सिंह राशि
आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आज आपकी योजनायें सफल होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे।

 

कन्या राशि
आज काम समय से पूरा हो जाने की वजह से आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे।

 

तुला राशि
आज आपके काम समय से पूरा होते जायेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आज आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखनी चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

 

वृश्चिक राशि
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा। आज आपको अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। अपने कार्यों को सही ढंग से करने के लिए आज आप नयी योजना बनायेंगे। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दामपत्य जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी।

 

धनु राशि
आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको पहले की गयी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी। 

 

मकर राशि
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे। ऑफिस में माहौल अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें।

 

कुंभ राशि
आप अपना ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहतर बनेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में बेहतर बदलाव होंगे। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

 

मीन राशि
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। शाम को परिवार वालों के साथ किसी धार्मिकस्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आजआपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - स्कूली छात्रा का अपहरण : जान से मारने की धमकी देकर छात्रा से की हैवानियत, आरोपी अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे....

29/Mar/2024

CG Flight Service : छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, राजधानी से एक और उड़ान होगी शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल....

29/Mar/2024

CG - Lok Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में बीजेपी का फिर पलड़ा हुआ भारी, मिला इस पार्टी का समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कही ये बड़ी बात….

29/Mar/2024

Bride Groom Video: वरमाला के समय ही ज्यादा उतावला हो गया दूल्हा, हरकतें ऐसी चौंक ही जाएंगे- देखें वीडियो....

29/Mar/2024

Viral Video: दंपति ने बुजुर्ग दादी को बेरहमी से पीटा, खूब वायरल हो रहा वीडियो...