आज का राशिफल: माह के पहले गुरुवार को इन राशियों के भाग्य में पैसा...वहीँ इन्हें रहना होगा आज सतर्क……इनका दिन रहेगा शानदार…इनको आज घरेलू परेशानियों का समाधान मिलेगा.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

नयाभारत 2 सितम्बर 2021। आज दिन बुधवार है। देखें आज का राशिफल...

 

 

आज का राशिफल

 

 

6sxrgo

 

गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे अजा एकादशी कहते हैं।  इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.44 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इन दोनों शुभ-अशुभ योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

 

 

 

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज अपने सहयोगियो से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय गया होगा।

 

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन कार्य की अधिकता के के कारण आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसका वितरित प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज आपको शांतिप्रिय रहना होगा, यदि आपको क्रोध  आया, तो वह आपको कोई बडी परेशानी दे सकता है। आज सम्मान साहित्य क्षेत्र में भी आज आपके मान प्रतिष्ठा मे वृद्धि होती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को यदि पिछले दिनों से कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने किसी प्रियजन से कोई तनाव मिल सकता है। यदि आपने किसी को उधार देने की सोची है, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सोच विचार कर दें।

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी व व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से वेतन वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आपके संतान के विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी, आज वह अपनी परेशानियों को समाप्त करने के लिए अपने गुरुजनों से विचार विर्मश करेंगे।

 

 

 

सिंह राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में फायदा दिलायेगा। आप किसी खास विषय पर परिवार वालों से बातचीत करेंगे। कंप्यूटर क्लास ले रहे छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। आज कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

 

 

 

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसको पूरा करने में आप सफल भी हो होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट- संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ेगी। आज आप अपने दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे। धन संपत्ति के मामलों में आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

 

 

 

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। आज कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग करेंगे। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ जान लेना चाहिए।

 

 

 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्तम रजहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे।किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है ।

 

 

 

धनु राशि

आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आज आपको बेवजह तनाव लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। लोग आपकी बातों से सहमत भी होंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से उन्हें अच्छा धन लाभ भी होगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आप उलझ सकते है, बेहतर रहेगा एक-एक करके काम पूरा करे। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

 

 

कुंभ राशि

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

 

 

 

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे मिलाने आपके घर पर मिलने आ सकता है। जिसके साथ आप अच्छे पकवानों का आनंद उठाएंगे। आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आप साझेदारी के व्यापार में नए एग्रीमेंट बनायेंगे। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

Vastu tips for Home: पोछा लगाते वक्त पानी में मिला लें ये चीज, घर में छुपे मच्छरों से मिलेगा छुटकारा...

19/Apr/2024

Viral Video: प्री-वेडिंग शूट में ये क्या करने लगी दुल्हन, कैमरामैन भी चकरा गया- देखे विडियो...

19/Apr/2024

सांदीपनी के छात्र वंश पाटले ने आल इंडिया लेवल पर किया क्षेत्र का नाम रौशन राहा कप ओपन कराटे चैम्पियनशीप में जीता कांस्य पदक किसको दिया सफ़लता का श्रेय जानें पढ़े पूरी खबर

19/Apr/2024

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर इक्कीस सरपंचों ने पार्टी में प्रवेश किया।

20/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...