राशिफल: मंगलवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य के सितारे.... शुभ समाचार मिलने की संभावना.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......


नयाभारत 22 जून 2021। आज दिन मंगलवार है। देखें आज का राशिफल.... 
 
 
आज का राशिफल


मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

 

 

6sxrgo

आप खुद के द्वारा लिए गए निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें, नहीं तो दूसरों के द्वारा दिए गए सुझाव को पूरी तरह से अपनाएं। मन में बढ़ रही है चंचलता के कारण कोई भी काम ठीक से नहीं होगा। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन उसका जल्द ही हल मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

 

आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें।

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

 

आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। किसी तरह की अनहोनी घटना होने के भी योग बने हुए हैं। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। इसमें समय व्यतीत करें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। थकान की वजह से पैरों में दर्द जैसी समस्या रहेगी।

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

 

अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद मन में कुछ नकारात्मक विचार आपको विचलित कर सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा बढ़ेगा जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। धैर्यपूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा होगा। गले की खराश या गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

 

किसी काम में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। बच्चों का ध्यान रखें। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। घर की सुख-सुविधा संबंधी कार्यों में भी आपका भरपूर सहयोग रहेगा। समय लाभकारी है, इसका उचित सम्मान करें।

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

 


परिवार के करीबी लोगों का बदलता बर्ताव केवल अहंकार के कारण है, इसलिए उनके द्वारा उत्पन्न न किए जाने वाले विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी अच्छे निवेश में पैसा लगने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें।

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

 

अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है। धन के मामले में आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। यदि ऑनलाइन लेनदेन करते हैं तो सावधानी बरतें। किसी को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। शारीरिक ईम्यूनिटी कम होने के कारण सेहत में बदलाव नजर आ सकता है।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

 

आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बिना किसी खास प्रयास के आप आसानी से सभी कार्यों को पूरा कर लेंगे और अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढेंगे। जरूरतमंदों को अन्न दान दें। आप कोशिश करेंगे तो हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। किसी को लेकर कोई कमेंट न करे। किसी अतिथि का आगमन संभव है।

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

 

आज के दिन कार्यों में आ रहें अवरोध दूर होंगे। जिससे मन में शांति और सकारात्मक विचार आएंगे। यदि कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहती हैं तो दिन उपयुक्त है। सेहत को लेकर आज सचेत रहें। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। कुत्तों को रोटी में गुड़ डाल कर खिलाएं, पारिवारिक समस्याएं कम होंगी।

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

 

रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। अनुचित बातों पर झगडा हो सकता है इसलिए अपने मित्रो से कुछ समय के लिए दुरी बनाकर रखे। नौकरी की दृष्टि से देखा जाए तो यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

 

आपके घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं करेगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। करियर के लिए यात्रा करनी पड़े तो बिलकुल भी न हिचकिचाएँ, तुरन्त करें, सफल रह सकती है।

 

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :


किसी नई जगह जाने का अवसर बन सकता है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सावधान रहें क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG- लेडी डॉन पति के साथ गिरफ्तार: पुलिस पर करवाती थी कुत्तों से हमला... गिरफ्तारी से बचने मासूम बच्चे को बनाती थी ढाल... नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार.....

29/Mar/2024

लोहण्डीगुड़ा मण्डल में लोकसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी सहयोजक सहसंयोजक की बैठक सम्पन्न हुआ...

29/Mar/2024

Viral Video: एक बाइक पर बैठे 2 कपल और करने लगे अश्लील हरकत, Video वायरल होते ही हुई जमकर कार्रवाई...

29/Mar/2024

Today's Viral Video: एक शख्स ने स्कूटर का किया ऐसा भी इस्तेमाल जो भूल कर भी कभी सोचा नहीं, देखे वायरल हो रहा ये Video...

29/Mar/2024

FUNNY VIDEO: आज से पहले आपने फव्वारे का ऐसा इस्तेमाल कभी नहीं देखा होगा, देखे वायरल हो रहे इस Video को...