आज का राशिफल: शनिवार को बन रहा है शुभ योग.... इन राशियों के लिए सुनहरा मौका....इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी होगा शनिवार का दिन, ये आर्थिक मामलों के प्रति रहें सतर्क.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...... 

         

नयाभारत 28 अगस्त 2021। आज दिन शनिवार है। देखें आज का राशिफल...
 
 
आज का राशिफल
 


 

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। ज्योतिष में शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि देव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनिदेव रंक को भी राजा बना सकते हैं।

 

 

 

मेष राशि

 

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता बनाए रखें। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लेना है, यदि आपने लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आय और व्यय मे भी आज आपको संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रख पाएंगे।

 

 

वृष 

 

 


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप की व्यवसाय की योजनाएं लागू होंगी और जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देंगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रही हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर रखनी होगी। आज आप अपने परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको अकस्मात व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

 

 

 

मिथुन राशि 

 

 


आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी तरक्की के योग बना रहा है, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात मिल सकता है, इसलिए आज आपको अपने मन में चल रहे विचारों को किसी से सांझा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपके शत्रु उसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगी। आज आपके किसी मित्र के कारण आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

 

 

कर्क राशि

 

 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज आप आसानी से कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य से आज आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है।

 

 

 

सिंह राशि

 

6sxrgo

 

 

 

आज का दिन समान्य रहेगा। आज आप अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न होंगे। अगर आप घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है। बिजनेसमैन को अपना बिज़नेस बढ़ाने में आज अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज आपका झुकाव परिवारजनों के प्रति होगा  जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह आज दूर हो जाएगी। आज लोगों से मिलने पर आप सकारात्मक बातों का ही प्रयोग करें।

 

 

कन्या राशि

 

 

आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपके पिता अचानक से कोई गिफ्ट देकर आपको सरप्राइज करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आज अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज सोच-समझकर कर फैसला लेने की जरूरत है। छात्रों को अपने करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा।

 

 

तुला राशि


 

आज आप किसी बात को लेकर थोडी उलझन में रहेंगे। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। आपको घर के बड़ों से धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज आपके जरूरी कार्यो में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा।  इस राशि वाले छात्र नौकरी के आवेदन फार्म भरना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज घर से बाहर निकलने पर सावधानीपूर्वक वाहनों का प्रयोग करें।

 

 

 

वृश्चिक राशि 

 

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है आप अपने साथी से मन की बात शेयर करेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

 

 

धनु राशि 

 

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहे हैं तो उसे टालें नहीं बल्कि शुरू कर दें। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप पास आये नए मौकों को हाथ से न जाने दें। इस राशि वाले लवमेट्स के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज घर पर आपके विवाह की बात होगी।

 

 

मकर राशि

 

 

आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आज आपका समय दोस्तों और भाई-बहनों के साथ बितेगा जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की होगी। आज के दिन आप पिछली की गई गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

 

 

कुम्भ राशि 

 

 

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको ज़मीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ मीठी नोंक-झोंक होगी इससे आपके रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी। साथ ही आप उन्हें सरप्राइज करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। आप आज किसी अपने की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें, सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज के दिन थोड़ा और पढ़ाईं में ध्यान देने की जरूरत है।

 

 

मीन राशि

 

 

आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। आज आप किसी को भी अपनी बातों से सहमत कर लेंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेंगे किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बीताएंगे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG BJYM नेता ने की खुदकुशी : फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश,सुसाइड नोट में लिखा....जांच में जुटी पुलिस...

23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....