राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों के सितारे बुलंद.... धन लाभ के हैं प्रबल योग.... ये आज कोई बड़ा कदम उठाने से पहले घरवालों की लें सलाह.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......

 

नयाभारत 3 सितम्बर 2021। आज दिन शुक्रवार है। देखें आज का राशिफल...

 

 

आज का राशिफल

 

 

शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन गोवत्स द्वादशी (बछबारस) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 3.36 तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी दोपहर 3.36 तक बन रहा है।

 

 

 

 

मेष राशि 

आज आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। किसी बड़े कार्य के प्रति आप इस दिन चिंतित रह सकते है। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। पार्टनर आपको आपकी इच्छा के विरुद्ध कुछ बातें करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। त्वचा से संबंधित तकलीफ शुरू हो सकती है।

 

 

 

 

 

वृषभ राशि 

किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी भी कुछ कार्य हो सकते हैं। करियर में आ रहे बदलाव शुरुआत में तकलीफ दायक साबित हो सकते हैं। आज के दिन वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है।

 

 

 

 

मिथुन राशि  :

आज कोई आपको ऐसी बात बता सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। परिवार का कोई सदस्य आपको किसी काम ले लिए डांट सकता है। कारोबार की गति धीमी रह सकती है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। बदलते मौसम का कुछ प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

 

 

 

 

कर्क राशि

अचानक से किसी काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है जिसे आप भुला चुके थे। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न होने के आसार है। कुछ नए मित्र बन सकते हैं। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कोई भी विचार विमर्श करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें, इससे कुछ संबंध खराब हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

सिंह राशि

आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा, फालतू कामों में न उलझें, समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु कोई भरी वास्तु ना उठाए। आज आप किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लेंगे। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं।

 

 

 

 

 

कन्या राशि 

कुछ निजी कामों की वजह से कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भवन पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं।

 

 

 

 

तुला राशि

आप को गलतफहमी हो सकती है जिसके चलते आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अपने भविष्य पर काम करने का समय है। अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान पहुंचा सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि

किसी पुराने मुद्दे पर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। बिजली से संबंधित कार्य पेंडिंग चल रहा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा लें। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में तमाम जिम्‍मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। हालांकि आप भी इन्‍हें पूरी तन्‍मयता के साथ निभाएंगे। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

 

 

 

 

धनु राशि 

घर और समाज में आपकी किसी विशेष उपलब्धि को लेकर आप सम्मानित होंगे। महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योग भी बन रहे हैं। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। बुजुर्ग एवं बच्चे आपके वक्त की अधिक मांग कर सकते हैं।

 

 

 

 

मकर राशि 

निकट मित्र का व्यवहार दुःखी कर सकता है। आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। आज व्यस्त रहने की वजह से घर में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। घर में बहुत सारा खर्चा करना पड़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

 

 

 

कुंभ राशि

दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ लेकर आ रही हैं। परिवार का वातावरण शान्त रहेगा। आर्थिक लाभ का होने के योग बन सकते हैं। परिवार में अपार खुशियों का आगमन होगा। मनचाहे व्यक्ति द्वारा प्रपोजल आने की आशंका बन रही है। कपड़े के कारोबारियों को बड़े सौदे में सम्भल कर रहने की जरूरत है। नाक-गले का खास ध्यान रखें।

 

 

 

 

मीन राशि

आज आपको सुख सुविधाओं की कमी भी खल सकती है। किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आज आपसी विवादों से बचना हितकर रहेगा। अपनी कोई भी योजना सार्वजनिक ना करें वर्ना कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

बस से नाबालिग लड़का ग़ायब, लखनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….