गुरुवार का राशिफल : दिवाली के दिन इन छह राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा... बाकी रहें सावधान… जाने किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन…..

नयाभारत 4 नवंबर 2021। आज दिन गुरुवार है। देखें आज का राशिफल...  

            आज का राशिफल

 

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। नए लोगों से मुकालात हो सकती है, जिनके सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा डिप्रेशन में जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। 

 

वृषभ राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में रूची ले सकते हैं। 

 

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ की स्थिति रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। मानसिक रूप से तनाव भी बना रह सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध करने से बचें। 

कर्क राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कामकाज विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

सिंह राशि 

आपका दिन अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहें है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखें। बाहर का खाना अवॉयड करें। 

कन्या राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे।

तुला राशि 

आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के ठेकेदार के लिए दिन धन लाभ देने वाला है। छोटे उद्योग कर रहे लोगो को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। पिता का सहयोग आपको करीयर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। दोस्त के साथ व्यवसाय करने का प्लान तौयार करेंगे। 

वृश्चिक राशि

दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको पैतृक जायदाद से लाभ मिलेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

धनु राशि 

आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के विवाहित पुरूष जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन फायदा देने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान- सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। 

मकर राशि

पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। पड़ोसियों से रिश्तें और मधुर बनेंगे। सेहत के लिहाज से आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ज्वेलरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। धार्मिक कार्य में मन लगाने से शांति मिलेगी। जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे।

कुंभ राशि 

आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, जिसे आप आसानी से सुलझा पाएंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

मीन राशि

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात लोगों के सामने रखेंगे, लोग आपकी बातों से सहमत भी होंगे। आप घर के सजावट का सामान लेने मार्केट जायेंगे। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा बिल्कुल भी न करें। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......

26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...

26/Apr/2024

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्राँग रूम का गुरूवार को निरीक्षण किया...

26/Apr/2024

बस्तर में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराए जाने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर बस्तर को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई...