राशिफल: इनका बढ़िया रहेगा दिन.... वहीं इनकी सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी.... इनके लिए जोखिम भरा है समय.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......

नयाभारत 7 जुलाई 2021। आज दिन बुधवार है। देखें आज का राशिफल.... 
 
 
आज का राशिफल

 

मेष राशि 

 

6sxrgo

मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन पहले की अपेक्षा ठीक नजर आ रहा है। कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। खास लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सुख के साधन जुटाने में आप सफल रहेंगे। भूमि भवन से संबंधित योजना सफल होगी। बड़े सौदे से बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले लोगों का समय स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। पैसों के लेन-देन में काफी सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार में भागीदारों से कहासुनी हो सकती है। आमदनी बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले लोगों की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी रहेगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। मानसिक चिंता कम होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। खास लोगों के मार्गदर्शन से आपको कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं इसलिए उनका फायदा उठाना चाहिए।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले लोगों को अपने नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

तुला राशि 

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। घर के छोटे सदस्यों से संबंधित चिंता रहेगी। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर कीजिए। जल्दीबाजी में कोई भी कदम उठाना ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि 


वृश्चिक राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति से बचे। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी मत लीजिए। आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना होगा। कुछ बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार ठीक चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि 

धनु राशि वाले लोगों को अचानक लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

मकर राशि 

मकर राशि वाले लोगों आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।नए काम करने का मन बना सकते हैं। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में चैन रहेगा। कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि 

मीन राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही मत कीजिए। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। शारीरिक थकान महसूस होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज में मन नहीं लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। पैसों का लेनदेन ना करें।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या, रोज-रोज शराब के लिए मांगता था पैसे, नहीं देने पर करता था मारपीट…

25/Apr/2024

रोड नहीं तो वोट नहीं मस्तूरी के केंवटाडीह भुतहा में सरपंच व ग्रामीणों में भारी आक्रोश पिछले 5 साल से रोड की समस्या से हैं परेशान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की हैं तैयारी पढ़े पूरी खबर

25/Apr/2024

CG- छात्रा से गैंगरेप : 8 युवकों ने छात्रा को किया किडनैप, फिर इस ने घिनौनी हरकत को दिया अंजाम, शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी छात्रा, बारी-बारी से 8 युवकों ने किया गैंगरेप.....

25/Apr/2024

CG- दुल्हन की मौत : शादी के एक दिन बाद दुल्हन की मिली लाश, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

25/Apr/2024

जब समर्थ गुरु के दिए नामदान के अनुसार करोगे तो धार्मिक किताबों में लिखी हुई सारी चीजें दिखने सुनाई देने लगेंगी...