राशिफल: इन राशिवालों के लिए खास है बुधवार का दिन....इन राशियों की कमाई में होगा इजाफा.…..रुकावटों से मिलेगी राहत , वहीं ये संभलकर रहें..……जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन……


      

नयाभारत 8 सितम्बर2021। आज दिन बुधवार है। देखें आज का राशिफल...

 

 

    आज का राशिफल

 

बुध‌वार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5. 51 तक रहेगी। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। मंगलवार की रात से चंद्रमा सिंह से कन्या राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित है। एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।

 

 

 

 

मेष राशि

 

 


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके व्यापार में कोई नयी डील फाइनल होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर शादी व नामकरण आदि मंगल उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। यदि आप अपने किसी सरकारी कार्य को आज कुछ समय के लिए टालते हैं, तो इसमें आपको फायदा होगा। किसी सदस्य से आपको कोई खुशी की बात सुनने को मिल सकती है।

 

 

 

 

 

वृष राशि

 

 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में भी कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह भी लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसने फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके मन के मुताबिक माहौल रहेगा। आज किसी उत्तम कार्य को करने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

 

 

 

 

मिथुन राशि

 

 

 

 


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी काम को आज करने की सोचेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे, नहीं तो उसमें तत्पर लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी शत्रु की आलोचना पर भी ध्यान नहीं देना है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के दिमाग में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, लेकिन उन्हें आपको आगे बढ़ाना होगा, तभी से सफल हो पाएंगे। आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

 

 

 

 

कर्क राशि

 

 


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई अधूरा कार्य पड़ा है, तो आज आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज मान सम्मान प्राप्त होगा व उन्हें वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 

 

 

सिंह राशि

 

6sxrgo

 

 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। वहीं आज वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आज आप किसी काम में थोड़ा अधिक व्यस्त रहेंगे।

 

 

 

 

कन्या राशि

 

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे।आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। अगर शादीशुदा है तो आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से सफल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। अगर व्यापारी हैं तो आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे।

 

 

 

 

तुला राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। तो वहीं दाम्पत्य संबंध भी मधुर बने रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

 

 

 

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद की उम्मीद कर सकता है और आप उसकी मदद के लिए तैयार होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लवमेट्स घुमने का प्लान बनायेंगे।

 

 

 

 

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज किसी से वाद विवाद ना करें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं। जो आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे।

 

 

 

 

कुंभ राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।  किसी नए प्रोजेक्ट के संबंध में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में थोडी नोक-झोक बनी रहेगी, लेकिन चिंता ना करे, शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

 

 

 

 

मीन राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। लेकिन आज आपका दिन गहन चिंतन में बीतेगा। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। वहीं कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है और ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनायेंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा

25/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…..

25/Apr/2024

CG Politics : राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ, आदिवासियों को लेकर कही ये बड़ी बात....